ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं मुंबई क्रिकेट संघ के स्कोरर, एक महीने से नहीं गए हैं घर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं मुंबई क्रिकेट संघ के स्कोरर, एक महीने से नहीं गए हैं घर

By @dmin
Published: June 22, 2020
Share
कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं मुंबई क्रिकेट संघ के स्कोरर, एक महीने से नहीं गए हैं घर
कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं मुंबई क्रिकेट संघ के स्कोरर, एक महीने से नहीं गए हैं घर
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के 55 वर्षीय स्कोरर दीपक जोशी इन दिनों विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाडिय़ों के चौकों और छक्कों का हिसाब रखने की बजाय कोरोना वायरस योद्धा के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। जोशी दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में पिछले 28 वर्षों से मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं और अभी उनका काम कोविड-19 के संदिग्ध सभी मरीजों का एक्सरे करना है।
जोशी विरार में रहते हैं जो कि मुंबई का उपनगरीय इलाका है। वह 24 मई से काम पर लौट आए थे। उन्होंने बताया कि मैं 24 जुलाई को तीन बसों और तीन घंटे से अधिक समय तक यात्रा करने के बाद अपने अस्पताल पहुंचा और तब से पूरे मनोयोग से अपना काम कर रहा हूं। मुझे हर दिन आठ घंटे काम करना पड़ता है और इस बीच मैं कोविड-19 के 15 से 20 संदिग्ध मरीजों को देखता हूं। मैं उनकी छाती का एक्सरे करता हूं।
मुंबई क्रिकेट संघ के आधिकारिक स्कोरर के तौर पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुल 328 मैचों में स्कोरिंग कर चुके जोशी पिछले लगभग एक महीने से अपने घर नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं 24 मई के बाद अपने घर नहीं गया। अस्पताल ने मुझे ठहरने के लिए जगह उपलब्ध कराई है और मैं वहीं रहता हूं। मैं इसके लिए होटल प्रबंधन का आभारी हूं। 
जोशी ने कहा कि मेरी पत्नी और बेटियां मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है, लेकिन तब भी वे मुझे काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है। वे चाहती हैं कि मैं अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करूं। उनका सहयोग मेरे लिए काफी मायने रखता है।
उन्हें खुशी है कि मुंबई क्रिकेट संघ ने उनके काम की प्रशंसा की। अब तक 11 टेस्ट, 21 वन-डे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आधिकारिक स्कोरर रहे जोशी ने कहा, ‘मुंबई क्रिकेट संघ के कुछ अधिकारियों ने मुझसे बात करके मेरे काम की प्रशंसा की। इससे भी मुझे प्रेरणा मिली।

भिलाई 3-चरोदा में युवक की हत्या, मृतक की हुई शिनाख्त, आरोपियों को पकड़ने जीआरपी ने बनाई स्पेशल टीम
गुरुग्राम से पन्ना जा रही यात्रियों से भरी बस आगरा में हाइजैक…. पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
shreekanchanpath 258 # 01 july 2024
परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी बोले- पेरेंट्स अपने सपनों को बच्चों पर न थोपें
विधायक देवेंद्र यादव व मेयर नीरज पाल ने ली खुर्सीपार जोन की बैठक, आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव का कांग्रेस विधायक भी कोरोना पॉजिटिव: जिले में आज मिले 15 मामले
Next Article Pledge letter filled with 513 animal owners under the Stop-Chhaka Resolution Campaign: Stray animals are being caught रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत 513 पशु मालिकों से भराया गया संकल्प पत्र: आवारा पशुओं की हो रही है धरपकड़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?