ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई 3-चरोदा में युवक की हत्या, मृतक की हुई शिनाख्त, आरोपियों को पकड़ने जीआरपी ने बनाई स्पेशल टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई 3-चरोदा में युवक की हत्या, मृतक की हुई शिनाख्त, आरोपियों को पकड़ने जीआरपी ने बनाई स्पेशल टीम

By Mohan Rao
Published: January 8, 2024
Share
युवक की हत्या
SHARE

भिलाई । जी केबिन चरोदा से लगे पीपी यार्ड रेलवे कॉलोनी के नर्सरी में रविवार को मिली लाश की पहचान हो गई है। मृतक मनीष शर्मा पिता राजीव शर्मा ( 22) चरोदा बस स्टैंड के पास अपने पिता के साथ शर्मा होटल चलाता था। मृतक के शरीर पर मिले तेजधार हथियार से प्रहार के निशान के आधार पर युवक की हत्या मानकर जीआरपी भिलाई मामले की विवेचना कर रही है। इस बीच मृतक युवक के ईर्द-गिर्द रहने वाले कुछ युवकों पर शक की सुई टिकी हुई है। वहीं आरोपियों को पकड़ने जीआरपी ने पांच सदस्यीय टीम गठित किया है।

चरोदा जी केबिन से लगे पीपी यार्ड कॉलोनी स्थिति बीएसपी की नर्सरी में रविवार को एक युवक की लाश मिली। लाश गटर में पाई गई। युवक का गला व बाएं हाथ की कलाई को धारदार औजार से काटे जाने के निशान पाए गए। उसके दाहिने हाथ में अंग्रेजी में मनीष नाम का टेटू गुदा हुआ है। उसके सीने पर बाएं तरफ भगवान शिव का टैटू बना हुआ है। यह जानकारी सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चरोदा में शर्मा होटल का संचालन करने वाले परिवार ने जीआरपी थाना भिलाई में संपर्क किया। परिजनों ने सुपेला शास्त्री अस्पताल स्थित मरच्यूरी में जाकर मृतक की पहचान मनीष शर्मा के रूप की।

शनिवार दोपहर को निकला था घर से
परिजनों के मुताबिक मनीष शर्मा शनिवार को दोपहर घर से निकला था। रात भर वह घर नहीं आया और उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों को लगा कि मनीष कहीं चला गया है और बैटरी चार्ज नहीं होने से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया है। रविवार शाम को जब पीपी यार्ड रेलवे कॉलोनी स्थित नर्सरी में युवक की लाश मिलने और उसके हाथ में टैटू से मनीष लिखे होने की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल होने पर शर्मा परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने जीआरपी थाना में संपर्क किया। आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

जीआरपी भिलाई तीन प्रभारी राजकुमार बोर्झा ने बताया कि मुताबिक रविवार की सुबह करीब 10 बजे जीआरपी को नर्सरी के गटर में एक लाश मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। उसके गले पर रेतने के निशान थे और बाएं हाथ की कलाई की नस भी कटी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चाकू या कटर से काटकर उसकी हत्या की गई है। गटर की टंकी के नीचे और टंकी के ऊपर खून के निशान मिले हैं। परिस्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश को गटर में फेंका गया होगा। इस हत्याकांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। मृतक मनीष अपने पारिवारिक होटल में देर रात तक बैठता था। इस दौरान काफी संख्या में युवा वहां आते रहते थे। इनमें से कई युवकों की गतिविधि संदिग्ध होने की जानकारी मिली है।

छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
Bhilai Breaking : 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, आज ही आया था सीबीएसई का रिजल्ट
मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 6 मार्च तक बढ़ी रिमांड, 10 मार्च को जमानत पर होगी सुनवाई
युवाओं को दी जाए पीडीएस दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी: दक्ष वैद्य
छत्तीसगढ़ सरकार का टाइम मेंटनेंस के लिए बड़ा फैसला, पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में रहेंगी 13 सरकारी सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 86 # 08 January 2024
Next Article सहकारी समिति में सेंधमारी, चोर ने नगदी के साथ पार किया 3.5 किलो काजू… तलाश में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?