ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष

By @dmin
Published: July 1, 2020
Share
देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष
देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार ने मंगलवार को एक अमह फैसला लेते हुए 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। इनमें टिकटॉक भी शामिल है। इस बीच भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने टिकटॉक का केस लडऩे से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं एक चाइनीज ऐप के लिए भारत सरकार के खिलाफ खड़ा नहीं होऊंगा।
इससे पहले सरकार ने मंगलवार (30 जून) को सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को प्रतिबंधित 59 चीनी मोबाइल ऐप पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए। सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आपातकालीन उपबंध के तहत सरकार ने ये निर्देश जारी किए हैं। पहली सूची में 35 ऐप का नाम है और दूसरी सूची में 24 ऐप का नाम है।

Contents
  • टिकटॉक की सफाई- दूसरे देश संग साझा नहीं करते यूजर का डाटा
  • चीन से जुड़े 59 ऐप पर भारत में प्रतिबंध

Mukul Rohatgi, former Attorney General of India, refuses to appear for Tik Tok, says he won't appear for the Chinese app against the Government of India. (file pic) pic.twitter.com/Pds2ZuUDii

— ANI (@ANI) July 1, 2020

टिकटॉक की सफाई- दूसरे देश संग साझा नहीं करते यूजर का डाटा

केंद्र सरकार के आदेश के बाद गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से टिकटॉक को हटा दिया गया है। टिकटॉक उन 59 चाइनीज ऐप में शामिल है, जिसे भारत में बैन कर दिया गया है। इस मामले पर टिकटॉक ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम किसी भी देश के साथ किसी भी यूजर का डाटा शेयर नहीं करते हैं। चाहे वह चीन ही क्यों न हो।

चीन से जुड़े 59 ऐप पर भारत में प्रतिबंध

भारत ने सोमवार को 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें बेहद लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं। प्रतिबंधित सूची में वीचैट, बीगो लाइव, हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल- शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं।
आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ऐप उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें गुपचुक तरीके से भारत के बाहर स्थित सर्वर को भेजते हैं।

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी मम्मी-पापा मैं अच्छी बेटी न बन सकी”
चीन सीमा विवाद पर सीडीएस रावत ने कहा…. वार्ता विफल हुई तो सैन्य विकल्प है तैयार
वंदे भारत एक्सप्रेस लौटी पटरी पर, भैंसों के झुंड से टकराकर हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: जो दे दे उसका हो भला, जो न दे उसका …
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Russian scientists claim that this is an effective way to kill corona कोरोना वैक्सीन पर अमेरिकी बॉयोटेक फर्म का बड़ा दावा, कहा- हमारी दवा का ह्यूमन ट्रायल सफल
Next Article पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 4 की मौत, 17 लोग घायल पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 6 की मौत, 17 लोग घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?