ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 6 की मौत, 17 लोग घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 6 की मौत, 17 लोग घायल

By @dmin
Published: July 1, 2020
Share
पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 4 की मौत, 17 लोग घायल
पावर प्लांट में बॉयलर में विस्फोट, 4 की मौत, 17 लोग घायल
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित नेवेली पावर प्लांट के स्टेज-2 में एक बॉयलर में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट के चलते छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एनएलसी लिग्नाइट अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, एनएलसी की अपनी दमकल टीमें हैं जो विस्फोट के बाद बचाव अभियान में जुट गई हैं। साथ ही कुड्डालोर जिला प्रशासन का बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है। बता दें कुड्डालोर, राजधानी चेन्नई से 180 किलोमीटर दूर स्थित है। कुड्डालोर के पुलिस अधीक्षक एस श्री अभिनव ने बताया कि नेवेली पावर प्लांट के बॉयलर में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। 

#UPDATE – 6 dead & 17 injured in an explosion at a boiler of Neyveli lignite plant: M. Sree Abhinav, Cuddalore Superintendent of Police https://t.co/jtaOudE9P0

— ANI (@ANI) July 1, 2020

प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि जिस बॉयलर में विस्फोट हुआ है, वह ऑपरेशन में नहीं था। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जारी है, ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके। बता दें कि, इस कंपनी में 27,000 कर्मचारी कार्य करते हैं। इससे पहले मई में भी प्लांट के एक बॉयलर में विस्फोट हुआ था। यह हादसा 84 मीटर ऊंचाई वाले बॉयलर में हुआ था। उस दौरान प्लांट के कर्मचारी वहां से 32 मीटर की दूरी पर मौजूद थे। विस्फोट के बाद सीआईएसएफ की फायर विंग ने आग पर काबू पाया था। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए थे और पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद कंपनी ने कहा था कि एनएलसी ने मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसकी अगुवाई महाप्रबंधक करेंगे। समिति पूरे हादसे की जांच के साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। 

चीन और रूस के लड़ाकू विमान घुसे दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा क्षेत्र में, बढ़ा तनाव
छत्तीसगढ़ में एसआईआर : शुरूआती 5 दिनों में 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ
एक जून से शुरू होगी बिलासपुर से जगदलपुर सीधी विमानसेवा, चेम्बर ने जताया उड्डयन मंत्री सिंधिया का आभार
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का किया शुभारंभ
दुर्ग संभाग के कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री रविन्द्र चैाबे ने कहा-आउटलेट में बिकेगा कंपोस्ट खाद… लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगाएं पूरी ऊर्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष
Next Article कोरोना से प्रदेश में 14 वीं मौत: रिटायर्ड आईएफएस अफसर ने तोड़ा दम, 63 नए मरीजों की भी पहचान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?