ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि मंत्री और खाद्य मंत्री से की मुलाक़ात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि मंत्री और खाद्य मंत्री से की मुलाक़ात

By @dmin
Published: November 18, 2019
Share
SHARE
रायपुर,राज्य के किसानों के हित में सेन्ट्रल पूल में चावल उपार्जन की अनुमति दिए जाने का आग्रह करने और बायो एथेनॉल के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से सहयोग मांगने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्रियों ने आग्रह पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में सेंट्रल पूल में 32 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीदी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार जो राज्य सरकार किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर बोनस देगी उनसे सेन्ट्रल पूल में चावल नहीं लिया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में पूर्व में दो वर्षों में इस प्रावधान को शिथिल कर सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से चावल लिया गया।
इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 में सेन्ट्रल पूल में प्रधानमंत्री से प्रावधान को शिथिल कर सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से 32 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का आग्रह किया गया है।
वहीं, बघेल ने वर्ष 2019-20 में उपार्जित अतिरिक्त धान का वैकल्पिक उपयोग कर बायो एथेनॉल उत्पादन हेतु केंद्र से सहमति का आग्रह किया है, जिससे बायो फ्यूल के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिल सके। केंद्रीय मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन की बायो फ्यूल के क्षेत्र में निवेश के प्रोत्साहन नीति को आगे बढ़ाने के लिए उचित पहल किये जाने का भरोसा दिया है।
बिहान से जुड़कर भगवती की बदली किस्मत, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय से बनीं ‘लखपति दीदी’
कर्ज माफी ने मौत के मुंह से लौटाया, रुंधे गले से अफजल ने मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी दास्तान
छत्तीसगढ़ के इन पड़ोसी राज्यों में तूफान का अलर्ट, दिवाली से पहले यहां भी दिखने लगा है बिगड़ते मौसम का असर
Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा
दुर्ग में युवक की हत्या, रात को घर से निकला और सुबह मिली मौत की खबर… तीन संदेही हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री ने अपराधों पर नियंत्रण, थानों की व्यवस्था सुधारने, पुलिस चौकियों एवं थानों का उन्नयन
Next Article ई-साक्षरता केन्द्रों में लोगों को मिल रही डिजिटल साक्षरता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?