ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा

By Mohan Rao
Published: June 24, 2024
Share
देर रात दुर्ग में हिन्दु संगठनों का हंगामा
SHARE

थाने का घेराव करने पहुंची विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बल प्रयोग, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

दुर्ग। शहर के गया नगर इलाके में रविवार देर रात गाय के बछडे का सिर मिलने पर बवाल मच गया। हिंदू वादी संगठनों ने इसके विरोध में देर रात को कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में विश्व हिंन्दू परिषद, बजरंग दल व अन्य संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बीच कोतवाली थाना परिसर में पुलिस फोर्स भी भारी संख्या में तैनात हो गई और प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। देर रात तक हंगामा चलता रहा। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और इसकी जांच के लिए विशेष टीम भी बनाई।

मिली जानकारी के अनुसार गया नगर पानी टंकी के पास कुछ लोगों ने कुत्ते को बछड़े का सिर ले जाते देखा। हिंदू संगठन के लोगों ने जब बछड़े का कटा हुआ सिर बस्ती में देखा तो उन्होंने इसे लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। सिर लेकर दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने पटेल चौक पहुंचे और वहां रखकर प्रदर्शन करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस बछड़े का सिर उठाकर थाने ले आई। इसके बाद देर रात सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख दूसरे थाने के बल को भी कोतवाली थाने बुलाया गया। पुलिस व प्रदर्शन कारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कोतवाली थाने से हटकर प्रदर्शनकारी पटेल चौक पर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। देर रात तक यहां हंगामा होता रहा।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। एएसपी दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि रात लगभग 7:30 बजे  सूचना मिली की थाना कोतवाली के गिरधारी नगर आम रोड  पानी टंकी के पास प्रिंस कसेर को एक गो वंशीय सिर मिला है। सूचना  मिलने पर तत्काल पुलिस वहाँ पर पहुंची और उस गौ वंश के सिर को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। परंतु लोगो के भीड़ द्वारा गोवंशीय सिर को पुलिस के समझाने के बावजूद उन्हें न  देकर उसे लेकर पटेल चौक पर लाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जिसे पुलिस के द्वारा समझा के थाने ले आया गया और  पुलिस के द्वारा तत्काल इस पर एफआईआर लिया गया और जाँच की जा रही है।

विवेचना के दौरान जिसकी भी गलती पाई जायेगी उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस सबके बीच भीड़ के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा माहौल को खराब कर रोड जाम करने और पथराव का प्रयास किया गया । जिस पर पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें मौके से हटाया गया और माहौल की शांत कराया गया।  मामले को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र विवेचना के लिए टीम गठित किया गया है। प्रथम दृष्टया एक कुत्ते द्वारा उस गौ वंश के सिर को घटना स्थल पे लाते हुए कैमरा फुटेज में देखा गया है।

Good News : महिलाओं को हर माह 1 तारीख को मिल जाएंगे 1000 रुपए… सीएम साय ने की घोषणा
चिंताजनक: दुनिया में वुहान जैसी 59 प्रयोगशालाएं, वायरस फैलने जैसे हादसों का बढ़ रहा खतरा
सबको राहत पहुंचाने वाला होगा बजट 2021, विशेषज्ञ आकाश जिंदल ने बताई विभिन्न क्षेत्रों की उम्मीदें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल रमेन डेका
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1974 पहुंची, इनमें से 1750 एक्टिव , 55 लोगों की मृत्यु
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सुकमा आईईडी ब्लास्ट पर बोले सीएम साय…… नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे
Next Article स्कूल खुलने से पहले दूसरी बार दुर्ग पुलिस ने की स्कूल बसों की जांच, 11 बसों में मिली खामियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?