ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की सराहना की…. रायपुर के औद्योगिक संगठनों द्वारा 1.40 करोड़ के राहत सामग्री प्रदत्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की सराहना की…. रायपुर के औद्योगिक संगठनों द्वारा 1.40 करोड़ के राहत सामग्री प्रदत्त

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाने आगे आने लगे हैं। इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल को राजधानी रायपुर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों तथा क्रेडाई, बैंक आदि प्रतिष्ठानों द्वारा एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रूपए की राशि के राहत सामग्री प्रदत्त किए गए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में कोरोना नियंत्रण हेतु शासन के साथ विभिन्न संगठनों के सहयोग की सराहना की और उनसे आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए अपना आभार जताया। इस अवसर पर वीडियों कांफ्रेंसिंग में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर श्री एजाज ढेबर तथा जिला कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत मरीजों की तत्परता से इलाज सुविधा के लिए अस्पतालों में बेडों की संख्या में निरंतर वृद्धि की जा रही है। इसके साथ ही कोविड सेंटर और क्वारेंटीन सेंटर भी तेजी से खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में शासकीय हो अथवा निजी अस्पताल कहीं भी ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है। इनकी अभी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इसी तरह एक-दो दिवस के भीतर राज्य में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि राज्य में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी है। इसके लिए राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव श्री भोस्कर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया हैं। इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल से गोयल टीएमटी से श्री संदीप गोयल, क्रेडाई से श्री आनंद सिंघानिया, उरला स्पंज आयरन एसोसिएशन से श्री मनोज अग्रवाल, हीरा ग्रुप से श्री विनोद पिलई, बजरंग ग्रुप से श्री बजरंग अग्रवाल आदि ने भी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इन संस्थानों के माध्यम से अभी 69 लाख 75 हजार रूपए की राशि के 155 ऑक्सीजन कोनसेंटेटर तथा 70 लाख रूपए की राशि के 350 ऑक्सीजन सिलेंडर की राहत सामग्री प्राप्त हुई है।

कड़वा करेला आज हो गया इतना क्यों खास..
छत्तीसगढ़ में कोविड का नया वेरिएंट : सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मियों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाइक सवार आरक्षक की मौत, साथी आरक्षक घायल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल से की मुलाकात, कहा- केंद्र चावल उपार्जन को लेकर पूर्व में दी सहमति पर करे अमल
तालाबों को सहेजने व सौंदर्यीकरण की तैयारी-सीएम बघेल ने कहा, रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सबसे बड़ी विपदा, थामने हो रहा सबसे बड़ा कार्य…. अपनी पूरे संसाधन और संकल्पशक्ति के साथ कोविड के मुकाबले में जुटा प्रशासनिक तंत्र, चौबीस घंटे रात-दिन ड्यूटी कर रहे कोरोना वारियर्स
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल रायपुर में कोरोना मरीज़ों के उपचार के लिये युद्धस्तर पर प्रयास…. ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 7 सौ तक बढ़ाने की का काम पूरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?