ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबसे बड़ी विपदा, थामने हो रहा सबसे बड़ा कार्य…. अपनी पूरे संसाधन और संकल्पशक्ति के साथ कोविड के मुकाबले में जुटा प्रशासनिक तंत्र, चौबीस घंटे रात-दिन ड्यूटी कर रहे कोरोना वारियर्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सबसे बड़ी विपदा, थामने हो रहा सबसे बड़ा कार्य…. अपनी पूरे संसाधन और संकल्पशक्ति के साथ कोविड के मुकाबले में जुटा प्रशासनिक तंत्र, चौबीस घंटे रात-दिन ड्यूटी कर रहे कोरोना वारियर्स

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। कोरोना की दूसरी लहर पहली की तुलना में कई गुना तेज है और तेजी से लोगों को संक्रामित कर रही है। पिछली बार जहाँ पीक में कोरोना से अधिकतम 400 पाजिटिव मरीज आए थे, इस बार अधिकतम 2200 तक मरीज एक ही दिन में आए हैं। इस तरह से देखा जाए तो दुर्ग जिला अपने इतिहास की सबसे असाधारण आपदा का सामना कर रहा है। संकट के बीच उज्ज्वल पक्ष यह भी है कि प्रशासन ने अपने पूरे संसाधन और संकल्पशक्ति इस आपदा को रोकने में झोंक दी है। बीते दो दिनों में कोरोना वायरस के केसेज में कुछ स्लोडाउन हुआ है वो इसे इंगित करता है। इन बिन्दुओं में देखें तो हमें पता चलता है कि कितने बड़े स्तर पर कार्य दुर्ग में कोरोना वारियर्स कर रहे हैं।
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर फोकस करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। पिछली लहर में अधिकतम हजार टेस्ट हो रहे थे। इस बार चार हजार टेस्ट हर दिन हो रहे हैं। पीपीई किट के भीतर पसीना बहाते कोरोना वारियर्स जाने अपने सेंटर में कितने लोगों का टेस्ट कर रहे हैं। उनकी मेहनत को जज्बे को सलाम हैं। टेस्टिंग के बाद ट्रेसिंग भी अहम टास्क है। इसमें टाइम मैनेजमेंट काफी मजबूत हुआ है। ट्रेसिंग का डाटा अभी 90 प्रतिशत है। कभी-कभी मरीज गलत मोबाइल नंबर या एड्रेस दे देते हैं जिससे लोकेट करने में उन्हें तकलीफ होती है।
आक्सीजन बेड्स और हास्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
कोविड में बड़ी दिक्कत आक्सीजन लेवल लो हो जाने की होती है। ऐसे में सभी हास्पिटल में हास्पिटल बेड्स और आक्सीजन बेड्स युद्धस्तर पर बढ़ाये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय में कोविड के 100 बेड और रेस्पिरेटरी के 60 बेड की सुविधा दी गई है। चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल में 400 बेड हैं। सुपेला अस्पताल में 80 बेड, तथा कुम्हारी में 20 बेड हैं। पाटन में 100 बेड, झीठ में 20 बेड तथा धमधा में 40 बेड का सेंटर खोला गया है। इसके अलावा सामाजिक संगठन भी काफी आगे आकर कोविड मरीजों को सामान्य बेड एवं आक्सीजन बेड उपलब्ध करा रही हैं। महावीर कोविड केयर सेंटर में 100 लोगों के इलाज की सुविधा है इसमें 15 आक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। अग्रवाल समाज के भवन में 21 बेड हैं जिनमें 18 आक्सीजन बेड हैं। शासकीय अस्पतालों और कोविड सेंटर में इस तरह से छह सौ मरीजों के लिए आक्सीजन बेड की सुविधा है। इसमें लगातार इजाफा किया जा रहा है। सेक्टर-9 हास्पिटल में पहले 30 बेड थे अब 400 बेड में मरीजों को सुविधाएं दी जा रही हैं। हर दिन अतिरिक्त आक्सीजन बेड की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है और इस पर युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है।
होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर
होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लगभग तेरह हजार मरीजों की हर दिन स्वास्थ्य देखभाल की जा रही है। इन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज की स्थिति के अनुरूप जरूरत पडऩे पर हायर सेंटर रिफर करने का निर्णय लिया जाता है। इसके लिए विज्ञान विकास केंद्र में कंट्रोल रूम बनाया गया है। काल सेंटर तथा हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है। कोविड हास्पिटल के लिए पांच डाक्टरों की नई नियुक्ति के साथ ही डीएमएफ और एनएचएम के माध्यम से 70 स्टाफ नर्स, डीएमएफ के माध्यम से 46 स्टाफ नर्स तथा डीएमएफ के माध्यम से 60 वार्ड ब्वाय नियुक्त किये गए हैं। अभी विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित सात पदों के लिए साक्षात्कार भी लिये जा रहे हैं। साक्षात्कार में चयनित होते ही इन्हें डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में नियुक्त कर दिया जाएगा। लोगों को मास्क पहनने एवं कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सतत रूप से अभियान चलाया जा रहा है। जुर्माना वसूलने के साथ ही मास्क भी प्रदान किया जा रहा है।

सुरक्षा कड़ी: तीस से अधिक जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप, तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद उठाया कदम
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : आधी रात 25 किमी पीछा कर पकड़ा धान से लदा ट्रक, 750 बोरी जब्त
हटरी बाजार में पहली बार बना मल्टी डिलक्स प्रसाधन…. महापौर ने किया मल्टी डिलक्स प्रसाधन का लोकार्पण
इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने नए शो कथा अनकही को लेकर साझा किए अपने विचार…
सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने विधायक देवेन्द्र यादव की पहल: दी विधायक निधि की राशि
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की सराहना की…. रायपुर के औद्योगिक संगठनों द्वारा 1.40 करोड़ के राहत सामग्री प्रदत्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?