ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की आज की 5 ताजा खबरें, सिर्फ KP न्यूज के साथ, जानिए क्या चल रहा आपके आस-पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की आज की 5 ताजा खबरें, सिर्फ KP न्यूज के साथ, जानिए क्या चल रहा आपके आस-पास

By @dmin
Published: December 19, 2022
Share
SHARE

भिलाई. नमस्कार, ShreeKP न्यूज में आपका स्वागत है
देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की आज की पांच ताजा खबरें इस प्रकार है…

  1. फीफा वल्र्ड कप का चैंपियन बना अर्जेंटीना। फ्रांस को चार-दो से हराकर बना नया विश्वविजेता। रविवार को खेले गए फीफा फुटबॉल वल्र्ड कप में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूट आउट में फ्रांस को चार-दो से हराकर वल्र्ड कप जीत लिया है। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद इस वल्र्ड कप पर कब्जा जमाया है।
  2. सरगम कौशल ने मिसेज वल्र्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है।
  3. भारतीय किसान संघ (‌BKS) अपनी मांगें पूरी नहीं करने के विरोध में सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। यह संगठन आरएसएस से जुड़ा हुआ है। ‌BKS लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से नाराज है। किसान संगठनों की कुछ मांगें हैं कि सभी कृषि उपज को GST मुक्त किया जाए, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी हुई लागत के अनुपात में बढ़ोतरी की जाए, अनाज में सब्सिडी के अलावा DBT के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। सिंचाई और नदी लिंक प्रोजेक्ट्स के लिए भी मदद दी जाए। BKS ने इस उद्देश्य के लिए अधिक पैसे देने करने की मांग की है।
  4. छत्तीसगढ़ के प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसकी जद में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अफसर आए हैं। दो जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। प्रभावित होने वाले जिलों में धमतरी और नारायणपुर शामिल हैं। धमतरी से पदुम सिंह एल्मा का तबादला मंडी बोर्ड में हुआ है। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे समीर विश्नोई से पहले खनिज विभाग में संचालक रहे अजीत वसंत को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बना दिया गया है।
  5. . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर पूर्व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या की साजिश में शामिल पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी उसकी पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी समेत 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी हत्या के लिए पिता और भाई ने मिलकर उत्तरप्रदेश के पांच शूटरों को 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी।
रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किया था शोध
छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में 1 जून से कैशलेस व्यवस्था, मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों के लिए 5122 करोड़ की अनुदान मांगे पारित
भिलाई का सबसे सुंदर अंडरपास बनकर तैयार, दिवारों परआकर्षक चित्रकारी… तस्वीरों में देखें अंडरपास का आकर्षण
CG News : कोरबा के सीएसईबी पावर प्लांट में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
राजहरा से भिलाई आ रही मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट का सिर फटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pin Upward Azərbaycanın Ən Yaxşı Kazinosu Rəsmi Sayt Real Pulla Oynayı
Next Article Job: 42 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए भिलाई में मेगा प्लेसमेंट कैंप 21 को, सुनहरा मौका, इन नामी कंपनियों में जॉब का ऑफर Job: 42 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए भिलाई में मेगा प्लेसमेंट कैंप 21 को, सुनहरा मौका, इन नामी कंपनियों में जॉब का ऑफर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?