ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ

By Mohan Rao Published October 26, 2025
Share
SHARE

अम्बिकापुर। नगर सेना परिसर अम्बिकापुर में शनिवार को संभाग स्तरीय चयनित महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण समापन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजेश पाण्डेय, संभागीय सेनानी, नगर सेना अम्बिकापुर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत परेड कमांडर कुमारी रोशनी तिग्गा के नेतृत्व में आकर्षक परेड के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। तत्पश्चात सभी नवप्रशिक्षित महिला नगर सैनिकों को कर्तव्य, अनुशासन और सेवा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कुल 434 महिला नगर सैनिकों को बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इनमें जिला अम्बिकापुर की 110, सूरजपुर की 51, कोरिया की 80, जशपुर की 99 और बलरामपुर की 94 महिला सैनिक शामिल रहीं। प्रशिक्षण 34 कार्यदिवसों तक नगर सेना परिसर अम्बिकापुर, विज्ञान महाविद्यालय केशवपुर एवं सामुदायिक केन्द्र मुक्तिपारा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला सैनिकों को फुट ड्रिल, आर्म्स ड्रिल, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, बलवा नियंत्रण, फायरिंग अभ्यास एवं महिला छात्रावास सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला सूरजपुर के पहाड़गांव फायरिंग रेंज में 15 से 20 अक्टूबर तक रेंज अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी महिला सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुरस्कृतों में परेड कमांडर म.सै.क्र.150 रोशनी तिग्गा, परेड टू-आई-सी म.सै.क्र.449 अल्फा, आल राउंड बेस्ट के रूप में म.सै.क्र.471 हेमवंती (जशपुर), म.सै.क्र.438 प्रीति सिंह (सूरजपुर), म.सै.क्र.496 अश्वनी पूरी (बलरामपुर), म.सै.क्र.169 यशोदा राजवाड़े (कोरिया) तथा म.सै.क्र.137 लक्ष्मी सिंह,अम्बिकापुर को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट मार्क्समैन के रूप में चंद्रकांता देवी (जशपुर), वसुम (सूरजपुर), रीतु पुरी (बलरामपुर), शिवानी (कोरिया) और अमीषा रानी धनकी (अम्बिकापुर) को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह, अम्बिकापुर एसडीएमफागेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, आत्मानंद विद्यालय केशवपुर प्राचार्य श्री संतोष साहू, वरिष्ठ जिला सेनानी वीके लकड़ा, जिला सेनानी अम्बिकापुर एसके कठुतिया एवं जिला सेनानी बैकुंठपुर संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता उपनिरीक्षक अम्बिकापुर एवं महेश मिश्रा हवलदार कोरिया ने किया। समापन अवसर पर एसके कठुतिया, जिला सेनानी अम्बिकापुर ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षुओं का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

Mohan Rao October 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिटिकॉन कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए सीएम साय, बोले- सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता
Next Article अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान, मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?