ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोर शहर मोर जिम्मेदारी : मेघ गंगा ग्रुप ने बढ़ाया पहला कदम, गांधी चौक की बदली तस्वीर
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मोर शहर मोर जिम्मेदारी : मेघ गंगा ग्रुप ने बढ़ाया पहला कदम, गांधी चौक की बदली तस्वीर

By Mohan Rao Published October 3, 2024
Share
गांधी चौक दुर्ग की बदली तस्वीर
SHARE

मेघ गंगा ग्रुप और नगर निगम दुर्ग की साझेदारी से शहरी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

दुर्ग। महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर नगर निगम दुर्ग और मेघ गंगा ग्रुप की साझेदारी में नव पुनर्निर्मित गांधी चौक का उद्घाटन किया गया। यह ऐतिहासिक पहल सामाजिक दायित्व जे रूप में दुर्ग की सौंदर्य वृद्धि और यातायात प्रबंधन के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उद्घाटन समारोह में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर, निगम के लोक निर्माण प्रभारी अब्दुल गनी और मेघ गंगा ग्रुप के फाउंडर  मनीष पारख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ‘मोर शहर, मोर जिम्मेदारी (My City, My Responsibility) अभियान की सराहना करते हुए कहा, “यह सिर्फ सरकारी या निजी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखें। गांधी चौक का पुनर्निर्माण जो कि मनीष पारख जी एवं उनके टीम के सहयोग से हो सका , इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। जब सामुदायिक भावना के साथ कार्य किया जाता है, तो शहर का विकास होता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि व अन्य

यह एक सराहनीय कदम : महापौर
महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस मौके पर कहा कि यह परियोजना दुर्ग शहर की पहचान को और भी उजागर करती है। हमारे शहर के प्रतीक स्थल को पुनः संवारकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक शानदार धरोहर छोड़ रहे हैं। यह एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गांधी चौक का पुनर्निर्माण न केवल शहर के सौंदर्य को बढ़ाने का कार्य है, बल्कि इसका उद्देश्य यातायात के सुगम प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है। हमारा लक्ष्य है कि दुर्ग शहर के हर चौराहे को इसी तरह पुनर्निर्मित कर एक नया रूप दिया जाए। इस पुनर्निर्माण से हम शहर के यातायात को बेहतर तरीके से नियंत्रित भी कर सकेंगे, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि होगी।

सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता : मनीष पारख
मेघ गंगा ग्रुप के फाउंडर मनीष पारख  ने इस पहल को लेकर कहा कि हमारे समूह ने हमेशा सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता दी है। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, या बुनियादी सेवाओं के क्षेत्र में हो, हम अपने शहर की बेहतरी में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गांधी चौक का पुनर्निर्माण हमारी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर की एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देता है।जिसके अंतर्गत अविश एडुकॉम – शिक्षा के क्षेत्र में एनिमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक्स और फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन के कोर्स प्रदान करता है। लाइफकेयर डायग्नोसिस स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के साथ उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं प्रदान करता है। मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गांधी चौक का पुनर्निर्माण इसी दिशा में एक और कदम है, जो शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य को पूरा करता है।

लोगों ने भी की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।, “गांधी चौक का नया रूप देखकर गर्व महसूस हो रहा है। अब यह स्थान न केवल खूबसूरत दिख रहा है, बल्कि यहां का यातायात भी काफी बेहतर होगा। लोगों ने कहा कि यह एक बेहतरीन कदम है। इस तरह के विकास कार्यों से दुर्ग शहर को नई पहचान मिलेगी। सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “गांधी चौक का पुनर्निर्माण हमारे शहर की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस तरह की पहलें दुर्ग को एक आधुनिक शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : तिसरी मंजिल पर बल्ब बदल रहा था इलेक्ट्रीशियन, करंट का झटका लगा और गिरने से हुई मौत
Next Article महाराज अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा, अग्रोहा धाम की झांकी और 100 फीट का ध्वज बना प्रमुख आकर्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?