ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग के मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल पार, दो नाबालिग पकड़ाए… 17 मोबाइल फोन बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग के मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल पार, दो नाबालिग पकड़ाए… 17 मोबाइल फोन बरामद

By Mohan Rao
Published: January 27, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। पद्मनाभपुर पुलिस ने यहां के एक मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर यहां से लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें 20 जनवरी को वार्ड नम्बर 27 पाटनकर कालोनी दुर्ग निवासी सन्नी वासवानी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 19 व 20 जनवरी की मध्य रात्रि कसारीडीह चौक स्थित उनकी एसएस मोबाईल एण्ड एसेसरीज की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने कई मोबाइल फोन पार कर दिया है। सन्नी वासवानी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने इसके लिए आसपास के मुखबिरों को एक्टिव किया वहीं मौके से सीसी टीवी फुटेज भी लिए गए। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में पहले तो वह गुमराह करता रहा इसके बाद उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। नाबालिग ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ घटना को अंजाम दिया है।

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार किया और 17 मोबाइल फोन बरामद किया। साथ ही हेड फोन, पेन ड्राईव, मोबाइल चार्जर एवं पावर बैंक चार्जर आदि भी बरामद किया। इस कार्रवाई में एन्टी क्राईम व सायबर यूनिट दुर्ग से एएसआई राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, प्रदीप राजपूत, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक सनत भारती, जी रवि, चित्रसेन साहू, बालमुकुंद साहू, नरेन्द्र सहारे, तिलेश्वर राठौर, कोमल राजपूत, जगजीत सिंह, खुसीद खुरर्म बक्स थाना पद्यमनाभपुर से प्रधान आरक्षक  महफूज खान की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Gustakhi Maaf: जो दे दे उसका हो भला, जो न दे उसका …
Big News : सेक्टर-1 और 5 की पानी टंकियों से नहीं होगी पानी की सप्लाई… प्रबंधन ने इस वजह लिया फैसला
Bhent Mulakat: सिहावा पहुंच सीएम बघेल, भगत बाबा और माँ शीतला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
‘भूपेश बघेल निवास’: यहां के किसान ने सीएम के नाम किया अपना घर, मुख्यमंत्री ने कहा-वादा है भरोसा बरकरार रहेगा
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र…. बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई, कोलकता हवाई रूट से जोडऩे का किया आग्रह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 104 # 27 January 2024
Next Article बिलासपुर-उसलापुर के बीच बना रेल फ्लाईओवर, दूर होगी बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की समस्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?