ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessWorld

Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार

By Om Prakash Verma Published April 8, 2024
Share
Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच कर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 494.28 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 74,742.50 के स्तर पर जबकि निफ्टी 152.60 (0.68%) अंक चढ़कर 22,666.30 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई 74,869.30 के स्तर पर पहुंचते हुए 75000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की दहलीज पर पहुंच गया। निफ्टी भी 22,697.30 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।

सोमवार को बाजार में बंपर खरीदारी के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बाजार में आए इस जोश में ब्लूचिप कंपनियों का खासा योगदान रहा और इन्होंने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बढ़त
सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दिखी। वहीं, नेस्ले, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे जबकि शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे
यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे। इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट लाभ के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल घरेलू शेयर बाजार में 1,659.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, सेक्टोरियल टेलविंड और चौथी तिमाही की आय वृद्घि की उम्मीदों की वजह से बाजार में उछाल दिखा। ऑटो, रियल्टी, तेल व गैस और उपभोक्ता उत्पादों से जुड़े शेयरों में मजबूती दिखी। खर्च में नरमी और चौथी तिमाही में कमजोर वृद्धि की उम्मीदों के कारण आईटी शेयरों में सुस्ती दिखी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma April 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: तिकड़ी के बाद विराम या जीत का चौका! भाजपा ने लगातार तीन बार हासिल की है महासमुंद से जीत, इस बार ताम्रध्वज ने दिलचस्प बनाया मुकाबला CG Politics: तिकड़ी के बाद विराम या जीत का चौका! भाजपा ने लगातार तीन बार हासिल की है महासमुंद से जीत, इस बार ताम्रध्वज ने दिलचस्प बनाया मुकाबला
Next Article अब रोज सुबह एक घंटे के लिए शहर की बिजली रहेगी बंद, बिजली विभाग को पत्र लिखकर कलेक्टर ने दिया निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?