ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG-झारखंड बॉर्डर पर मॉब लिचिंग : बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG-झारखंड बॉर्डर पर मॉब लिचिंग : बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: October 4, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

जशपुर। जिले में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है। सोमवार को बकरी चोरी के शक में गांववालों ने युवक को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इसे मॉब लिचिंग नहीं मान रही है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। जशपुर जिले के झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जारी थाना क्षेत्र का मामला है। जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नीमगांव के पास दो युवक बकरी लेकर बाइक से जा रहे थे। इसके बाद उन्हें जाते देखकर ग्रामीणों ने दोनों का पीछा किया। नदी किनारे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया जमकर पिटाई कर दी। वहीं दूसरा युवक किसी तरह से भाग गया। जिस युवक की पिटाई हुई उसकी मौत हो गई। घटना स्थान छत्तीसगढ़-झारखंड बार्डर पर जारी थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आसपास पास तनाव का माहौल है।

मृतक युवक की पहचान जारी थाना क्षेत्र झारखंड निवासी एजाज अंसारी के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी युवक सफदर भागने में सफल हो गया है। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के नीमगांव में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। मृतक एजाज अंसारी को लेकर पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ गुमला के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड की जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस भी जांच कर रही है।

जशपुर एसपी डी रविशंकर ने बताया कि झारखंड के दो युवक नीमगांव के पास से बकरियां चुरा कर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने इसक विरोध किया और आपस में मारपीट हुई है। इसके बाद दोनों युवक झारखंड की ओर भाग गए। इसके बाद जो भी हुआ झारखंड थाना क्षेत्र में हुआ। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Good news : भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी, 11 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च, रीडिंग जोन भी होगा
लोकवाणी की 13वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से रू-ब-रू हुए सीएम बघेल, कहा- आम जनता, किसानों, आदिवासियों का सशक्तिकरण छत्तीसगढ़ मॉडल की विशेषता
रावघाट से अब ट्रकों से हो सकेगा बीएसपी के लिए लौह अयस्क का ट्रांसपोर्टेशन, हाईकोर्ट ने खारिज की रोक वाली याचिका
क्या है टेनिस एल्बो? जानें इसके लक्षण और उपचार
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक: क्या आप जानते हैं फुगड़ी खेलने का तरीका? इस प्रतियोगिता में 14 प्रकार की खेल विधाएं शामिल छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : क्या आप जानते हैं फुगड़ी खेलने का तरीका?….. देखे विडियो …..इस प्रतियोगिता में 14 प्रकार की खेल विधाएं शामिल
Next Article स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली CG की तीन छात्राएं मिली दमन दीव में, शादीशुदा प्रेमी के बिछाए जाल में ऐसे फंसी… स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली CG की तीन छात्राएं मिली दमन दीव में, शादीशुदा प्रेमी के बिछाए जाल में ऐसे फंसी…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?