भिलाई। युवा कांगे्रस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर कोरोना से बचाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बचाव के विभिन्न उपायों को बताया व कोरोना जैसी बीमारी से सतर्कता बरतने कहा।

मोहम्मद शाहिद ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करने के बाद ये पूर्ण विश्वास हुआ है कि छत्तीसगढ़ की जनता सुरक्षित हांथो में है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव जनता के लिए काम कर रहे है निश्चित ही कोरोना से लडऩे में हमें सफलता मिलेगी।




