ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीआईपी सुरक्षा में हुई चूक तो एसपी होंगे जिम्मेदार: डीजीपी अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था के ऑडिट का दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

वीआईपी सुरक्षा में हुई चूक तो एसपी होंगे जिम्मेदार: डीजीपी अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था के ऑडिट का दिया निर्देश

By @dmin Published May 26, 2020
Share
Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor
Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor
SHARE

रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा श्रेणी प्रदान की गई है और सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप अंगरक्षक और सुरक्षा अधिकारी लगाए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज बैठक लेकर विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट करने को कहा है ताकि सुरक्षा श्रेणी में जिन पीएसओ की ड्यूटी लगाई है वे अपने कत्र्तव्य पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं, साथ ही उनके अनुशासन, सजगता एवं उनकी कार्यक्षमता सुरक्षा मापदण्डों के अनुरूप है अथवा नहीं, इसका ऑडिट हो सके। डीजीपी अवस्थी ने कहा कि विशिष्टि व्यक्तियों के निवास तथा उनके प्रवास कार्यक्रमों पर संबंधित पुलिस अधीक्षक उनकी सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

डीजीपी ने इसके अलावा विशिष्ट व्यक्तियों को जो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, उन वाहनों का रख-रखाव तथा चालक एवं फॉलो गार्ड में लगाए गए बल के शारीरिक दक्षता (फिजिकल फिटनेस) का भौतिक रूप से सुरक्षा ऑडिट के निर्देश भी दिए हैं। जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रत्येक भ्रमण में न केवल पर्याप्त रूप से पुख्ता सुरक्षा रखी जाए, बल्कि सुरक्षा के प्रभावी प्रयास (ए.एस.एल.) भी किया जाए तथा जिले में भ्रमण के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों के पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किया जाए।

निर्देश में कहा गया है कि विशिष्टि व्यक्तियों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खासकर बस्तर संभाग, राजनांदगांव तथा कवर्धा प्रवास के दौरान अतिरिक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए। यदि विशिष्ट व्यक्तियों को आवागमन सड़क मार्ग से हो, तो रोड़ ओपनिंग पार्टीÓ एवं एंटी सेबोटेज टीम द्वारा नियमित रूप से जांच करा लिया जाए। विशिष्ट व्यक्तियों के कार्यक्रम स्थल एवं विश्राम गृह में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए। यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा बल अपर्याप्त नहीं हो, बल्कि परिस्थिति अनुसार निर्धारित मापदण्ड से अधिक बल की व्यवस्था रखी जाए। यदि विशिष्ट व्यक्ति रात्रि विश्राम करते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाए।

डीजीपी अवस्थी ने कहा है कि सभी पुलिस अधीक्षकों का यह दायित्व होगा कि वे सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के दूसरे जिलों में जाने की सूचना अनिवार्य रूप से संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को दें, ताकि वहां सुरक्षा प्रबंध किया जा सके। विशिष्टि व्यक्तियों के निवास तथा उनके प्रवास कार्यक्रमों पर संबंधित पुलिस अधीक्षक उनकी सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। निर्देश में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) द्वारा सभी वीआईपी मूव्हमेंट का तकनीकी ढांचा तैयार कर उसकी सतत् मॉनिटरिंग करें तथा वीआईपी भ्रमण की पूर्व सूचना पुलिस महानिदेशक सहित सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों को अनिवार्य रूप से दी जाए। इसके साथ ही गुप्तवार्ता शाखा, विशेष आसूचना शाखा एवं आई.बी. से प्राप्त सभी इंटेलिजेंस इनपुट को भी गंभीरता से लेते हुए अक्षरश: पालन करते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाए।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin May 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ मंत्री सिंहदेव से मिले मो शाहिद: कोरोना संक्रमण से बचाव पर की चर्चा
Next Article 7 करोड़ ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अब WhatsApp से होगी गैस की बुकिंग…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?