ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता के दो मंत्रियों समेत 4 नेताओं को CBI ने किया गिरफ्तार, आज करेगी कोर्ट में पेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ममता के दो मंत्रियों समेत 4 नेताओं को CBI ने किया गिरफ्तार, आज करेगी कोर्ट में पेश

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
MiG-29 aircraft crashed in Arabian Sea
MiG-29 aircraft crashed in Arabian Sea
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। सीबीआई की ओर से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के 2 मंत्रियों समेत 4 नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया है। एजेंसी ने सोमवार को मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी को अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा टीएमसी के ही विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर सुवन चटर्जी को भी अरेस्ट किया गया है। इन नेताओं को नारदा स्टिंग ऑपरेशन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को एजेंसी की टीम इन अधिकारियों के घर पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित अपने दफ्तर लेकर आई थी।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद इन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज दिन में उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ की ओर से इन नेताओं के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी सीबीआई को दिए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है। एक दौर में टीएमसी से जुड़े रहे सुवन चटर्जी ने 2019 में बीजेपी जॉइन की थी, लेकिन भगवा दल की ओर से विधानसभा चुनाव में टिकट से इनकार के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं मदन मित्रा ने हाल ही में हुए चुनावों में कमरहाटी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।

सीबीआई की कार्रवाई को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं और यह बदला लेने जैसी सोच है। वहीं बीजेपी का कहना है कि इन गिरफ्तारियों में उसका कोई रोल नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्जी ने कहा, ‘हमें कुछ नहीं कहना है। बीजेपी का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। मंत्रियों की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से 2016 से पहले उभरे नारदा स्कैम के मामले को सामने ला दिया है। दरअसल नारदा स्टिंग ऑपरेशन में टीएमसी के कई सीनियर नेता एक फर्जी कंपनी की मदद के बदले में कैश लेते दिखे थे।

Railway breaking : चैत्र नवरात्रि श्रद्धालुओं के लिए डोंगरगढ़ जाना हुआ आसान, कई एक्सप्रेस ट्रनों को मिला ठहराव
सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज
कोबरा बटालियन के लापता जवान राकेश्वर सिंह की तस्वीर जारी कर नक्सलियों ने कहा वह सुरक्षित है… इधर सरकार जवान को वापस लाने तेज कर रही प्रयास
इंदौरः 250 करोड़ का लोन न चुकाने पर बैंक ने सीज की प्रॉपर्टी
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह का आज सैफई में होगा अंतिम संस्कार, भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले देश में कोरोना से राहत के साथ चिंता: 26 दिन बाद मिले तीन लाख से कम नए केस…. मौतों ने बढ़ाई चिंता… पिछले 24 घंटे में 4106 की गई जान
Next Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की साहू समाज से अपील… वर्चुअल बैठक में कहा कोरोना महामारी से प्रभावितों की करें मदद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?