ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगानिस्तान संकट: काबुल से दोहा होते हुए भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 लोग लौटे स्वदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अफगानिस्तान संकट: काबुल से दोहा होते हुए भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, 146 लोग लौटे स्वदेश

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
Afghanistan crisis: Second batch of Indians reached Delhi via Doha from Kabul
Afghanistan crisis: Second batch of Indians reached Delhi via Doha from Kabul
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीयों का दूसरा जत्था आज दिल्ली पहुंच गया।  इनमें 146 भारतीय शामिल हैं। रविवार को काबुल से विमान के जरिए निकालकर दोहा के रास्ते दिल्ली लाया गया। इससे पहले रविवार को भारतीय एयरफोर्स का विमान 135 लोगों को लेकर वतन लौटा था। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से दुनिया के तमाम देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में भारत भी वहां से लोगों को लाने में जुटा हुआ है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भारत 22 अगस्त को 392 लोगों को अलग अलग विमान से लेकर आया है।  इनमें 2 अफगानी नेताओं को काबुल से बाहर निकाला गया है ।  वहीं,  87 भारतीयों और दो नेपाली लोगों को भी एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से दुशांबे से लाया गया है। इन्हें अफगानिस्तान से निकालकर ताजिकिस्तान की राजधानी ले जाया गया था। इससे पहले काबुल से सुरक्षित लौटे 168 लोगों में दो अफगानी सांसद भी शामिल हैं। अनारकली होनारयार और नरेंद्र सिंह खालसा भी भारत लौट गए हैं, भारत लौटने पर नरेंद्र सिंह खालसा ने कहा, भारत हमारा दूसरा घर है। अगर हम भारत में रहते हैं, तो लोग हमें हिंदुस्तानी कहते हैं।  

उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाने के लिए भारत को धन्यवाद कहा और जब खालसा से अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में पूछा गया तो वह अपना आंसू रोक नहीं पाए।  उन्होंने कहा, अफगानिस्तान छोडऩा काफी दुखद और कष्टभरा फैसला था। सरकारी आंकड़ों पर गौर करे तो अभी तक 590 लोग काबुल से भारत पहुंच चुके हैं।  शुरुआत में जानकारी मिली थी  कि अफगानिस्तान में करीब 400 भारतीय फंसे हैं, लेकिन यह संख्या बढ़ती जा रही है। काबुल से निकालने का सिलसिला जारी है। 

शिव की बारात: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने दिया आईजी व एसपी सहित पुलिस के आलाअधिकारियों को आमंत्रण पत्र
पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला राज्य अतिथि का दर्जा, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में सीएम साय ने की घोषणा
CG Crime : कोरबा में कोल कारोबारी की हत्या, भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से काटा
विशेष: चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत
फसल की बार्बादी से आत्महत्या करने वाले किसान परिवार से मिले अतुल पर्वत…. 11 हजार रुपए की दी त्वरित सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा: तीसरी लहर की आशंका न के बराबर… लगातार कम होगा संक्रमण
Next Article Birthday's happiness turned into mourning जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली: पिता की लाईसेंसी बंदूक से खेल रहा था बर्थडे बॉय… खुद पर ही चल गई गोली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?