ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- निवेश के लिए प्रतिकूल माहौल बना रही सरकार, उद्योगपतियों में डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

ममता ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- निवेश के लिए प्रतिकूल माहौल बना रही सरकार, उद्योगपतियों में डर

By @dmin
Published: December 13, 2019
Share
SHARE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। ममता ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने निवेश के लिए प्रतिकूल माहौल बना दिया है। ममता ने कहा कि भारतीय उद्योगपति नियमित टैक्स के साथ-साथ सीबीआई टैक्स चुकाने को लेकर भी चिंता में रहते हैं। यहां सीबीआई टैक्स से सीएम ममता का आशय केंद्रीय जांच एजेंसी से क्लीयरेंस पाना था। ममता ने यह बात ‘बंगाल बिजनेस कॉन्क्लेव’ के आखिरी सत्र में कही। सीएम ने कहा कि मेरी उद्योगपतियों से अपील है कि वह पश्चिम बंगाल में निवेश करें। ममता उद्योगपतियों को आश्वासन देते हुए कहा कि यहां आपको किसी तरह का कोई मानसिक दबाव नहीं झेलना पड़ेगा।

टैक्स के कारण हर व्यापारी डरा हुआ है: ममता
ममता ने कॉन्क्लेव में कहा कि उद्योग जगत के कुछ दोस्तों ने उन्हें बताया है कि उन्हें व्यापार करने के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई तरह के टैक्स चुकाने पड़ते हैं। इनकम टैक्स, कस्टम, सीबीआई टैक्स। उन्होंने बताया कि ऐसे में हर कोई व्यापार करने से डरा हुआ है। कई मानसिक परेशानियां हैं। यदि यह सब ऐसे ही चलता रहा तो फिर वे व्यापार कैसे करेंगे।

ममता ने कहा कि आप बंगाल में बिना किसी चिंता के आराम से व्यापार कर सकते हैं। बंगाल में किसी भी बात को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। बंगाल की सरकार पूरी तरह से आपका सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बंगला में हम आपको सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारी सुविधाएं, हमारा व्यवहार और मानवता आपको हर कदम पर सहयोग करेगी।

बंगाल की सीएम ने कहा कि यदि हर कोई आपके दरवाजे पर आकर कहेगा कि आप अपना व्यापार बंद कीजिए तो फिर कोई कैसे व्यापार कर पाएगा? उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। मैं चाहती हूं कि किसान, उद्योगपति और स्थानीय लोग शांतिपूर्ण ढंग से रहें।

20 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में दो दिवसीय ‘बंगाल बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया। राज्य सरकार इसके माध्यम से पश्चिम बंगाल में निवेश को आकर्षित करना चाहती है। बंगाल बिजनेस कॉन्क्लेव में 20 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी।

हालांकि, राज्य सरकार ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कंपनियों ने कितने निवेश की घोषणा की है। समिट में शामिल होने वाले देशों में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, रूस, जर्मनी, जापान, एस्टोनिया, चीन, अर्जेंटीना, अमेरिका और पौलेंड के प्रतिनिधि शामिल थे।

LAC लद्दाख तनाव : राजनाथ के बयान से नरम पड़ा चीन, कहा- सीमा पर हालात को बातचीत से सुलझा सकते हैं
बिलासपुर से दिल्ली अब दूर नहीं, हवाई सेवा की मिली अनुमति…. मुख्यमंत्री बघेल के आग्रह पर केंद्रीय विमानन मंत्री ने की घोषणा
गौठान पहुंच कार्यक्रम में कलेक्टर नरेन्द्र भूरे भी पहुंचे, दुर्ग निगम के गौठान और कोनारी गौठान का किया निरीक्षण
शर्मनाक: जिंदगी-मौत की हो रही सौदेबाजी… और कितना गिरेगा इंसान…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के ग्राम घुघरा एवं पुसला में 63.03 लाख रुपए की लागत के मल्टीयूटीलिटी सेंटर का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाग‎रिकता संशोंधन बिल पास होना कट्टरवाद की जीत है: सो‎निया गांधी
Next Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! राहुल गांधी ने ‘रेप’ को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि लोकसभा में मच गया बवाल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?