ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठान पहुंच कार्यक्रम में कलेक्टर नरेन्द्र भूरे भी पहुंचे, दुर्ग निगम के गौठान और कोनारी गौठान का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गौठान पहुंच कार्यक्रम में कलेक्टर नरेन्द्र भूरे भी पहुंचे, दुर्ग निगम के गौठान और कोनारी गौठान का किया निरीक्षण

By @dmin Published April 7, 2022
Share
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
SHARE

162 गौठानों का नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शुक्रवार को 150 गौठानों का करेंगे निरीक्षण
दुर्ग। प्रदेश भर में 7 और 8 अप्रैल को आयोजित गौठान पहुंच कार्यक्रम के पहले दिन नोडल अधिकारियों ने 162 गौठानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी कार्यक्रम के संचालन का निरीक्षण करने गौठानों में पहुंचे। उन्होंने दुर्ग स्थित शहरी गौठान एवं ग्राम कोनारी स्थित गौठान का निरीक्षण किया। कोनारी स्थित गौठान में उन्होंने वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता देखी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन एवं दुर्ग निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी भी उनके साथ मौजूद थे। एसएचजी के सदस्यों से कार्यों के बारे में विस्तार से पूछा। एसएचजी के सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि हम लोग नियमित रूप से गोबर वर्मी कंपोस्ट बनाने डाल रहे हैं और निकाल रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि यह प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहे ताकि गोबर खरीदी किसी तरह से बाधित न हो और हम लगातार गोबर से वर्मी का उत्पादन करते रहें। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों से वर्मी कंपोस्ट के अलावा हो रही अन्य आजीविकामूलक गतिविधियों की जानकारी ली।

समूह की सदस्यों ने बताया कि इसके अलावा वे मुर्गीपालन भी कर रही हैं। मुर्गीपालन वे मूलत: अंडों के उत्पादन के लिए कर रही हैं और इसे थनौद के हैचरी में विक्रय कर दिया जाता है। इसकी क्षमता हर दिन लगभग 50 अंडों के उत्पादन की है। महिलाओं ने बताया कि यहां पर सोनाली वैरायटी की मुर्गियां पाली जा रही हैं। ट्रेनिंग बहुत अच्छे से हुई है जिससे काफी सफलतापूर्वक यह कार्य हो रहा है। कलेक्टर ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि जितनी आजीविकामूलक गतिविधियों का विस्तार करेंगे, आपकी आय उतनी ही बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि आपको ध्यान में रखना है कि आपके समूह को निरंतर आर्थिक रूप से मजबूत होना है। इसके लिए आसपास के बाजार की संभावना को देखते हुए व्यवसाय को विस्तार करते जाना है। उन्होंने तेल पेराई यूनिट भी देखा। महिलाओं ने बताया कि गाँव में ही तेल खप जाता है। हर दिन लोग तेल पेराई के लिए आते हैं। काम काफी है। कलेक्टर ने कहा कि चूंकि काम बढ़ गया है इसलिए तेल पेराई की एक यूनिट और यहां पर दी जाएगी। कलेक्टर ने पैरादान आदि गतिविधियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने दुर्ग स्थित शहरी गौठान का निरीक्षण भी किया। यहां पर उन्होंने वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता देखी। साथ ही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत यहां मुर्गीपालन जैसी गतिविधियों का भी संचालन हो रहा है।

उन्होंने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। साथ ही इसके लिए मेंटेन किये गये रजिस्टर आदि भी देखे। उन्होंने यहां कल्याणी स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि गौठानों को आजीविकामूलक केंद्र के रूप में शासन विकसित कर रही है। ऐसे में अधिकाधिक आजीविकामूलक गतिविधि का विस्तार करें ताकि आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें और गौठान भी स्वावलंबी बना रहे।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

@dmin April 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नीदरलैंड की वैश्विक संस्था कामनलैण्ड फाउण्डेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नीदरलैंड की वैश्विक संस्था कामनलैण्ड फाउण्डेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
Next Article देश में अगले महीने से बच्चों के लिए आएगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी सांप-सीढ़ी के गेम के माध्यम से बच्चों का टीका से डर दूर भगाया गया, फिर लगाया गया वैक्सीन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?