ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने 5 घंटे तक किया वार्ड भ्रमण: मोहन नगर की हरेक गलियों में घूम घूमकर समस्याओं लिया जायजा लिया…. अफसरों को फील्ड में रहकर काम करने दिये सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने 5 घंटे तक किया वार्ड भ्रमण: मोहन नगर की हरेक गलियों में घूम घूमकर समस्याओं लिया जायजा लिया…. अफसरों को फील्ड में रहकर काम करने दिये सख्त निर्देश

By @dmin
Published: September 14, 2021
Share
MLA Vora did ward tour for 5 hours: roaming in every lane of Mohan Nagar took stock of the problems
MLA Vora did ward tour for 5 hours: roaming in every lane of Mohan Nagar took stock of the problems
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने आज मोहन नगर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और निगम अफसरों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। अफसरों की टीम के साथ वोरा ने करीब 5 घंटे तक मौजूद रहकर समस्याओं का जायजा लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। वोरा के निर्देश पर वार्ड में महासफाई अभियान चलाया गया।

वोरा ने साफ कहा कि विकास कार्यों को पेंडिंग न रखा जाए। सड़कों पर गड्ढे होने या जलभराव, स्ट्रीट लाइट बंद होने, सफाई, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुस्र्त रखने के साथ ही मरम्मत आदि के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिये। इन कार्यों में किसी भी हाल में लेटलतीफी नहीं होना चाहिये। वोरा ने कहा कि शहर की जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने अफसर फील्ड में रहें और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वार्ड भ्रमण के दौरान वोरा ने आर्य नगर में डेढ़ करोड़ की लागत से 17 लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड टंकी के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अफसरों ने बताया कि इस टंकी का निर्माण होने पर शंकर नगर, मोहन नगर, आर्य नगर वार्ड 10, वार्ड 11, वार्ड 12, वार्ड 13, वार्ड 25 व 26 के नागरिकों को भरपूर पानी मिलेगा। वोरा ने रिहायशी इलाका होने के कारण ओवरहेड टंकी के निर्माण के दौरान इसके चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाने के निर्देश दिये ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न होने पाए।

वोरा ने अमृत मिशन के तहत बने गार्डन का हाल भी देखा। रखरखाव के अभाव में जीर्ण शीर्ण हो चुके गार्डन की व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। वोरा ने मोहन नगर गैंदी डबरी के आसपास सीसी रोड निर्माण के लिये 4 लाख रुपए मंजूर किये। इसके अलावा अमृत मिशन गार्डन के बगल से किशोर परमार, अमलेश मजूमदार से इंदुरकर माने के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये अधोसंरचना मद से 5 लाख रुपए स्वीकृत करने कहा।

वार्ड में मंगल भवन की जीर्ण शीर्ण स्थिति देखकर वोरा ने इसके संधारण के लिये 2 लाख रुपए मंजूर किये। वार्ड भ्रमण के दौरान निगम के जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, निगम के ईई राजेश पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एआर रंहंगडाले, परमजीत सिंह भुई, पप्पू श्रीवास्तव, सन्नी साहू, अनिल कन्नौजिया, आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबर : तेल की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा, 122 रुपये के पार पहुंचा दाम
संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण और विस्तृत जांच के निर्देश
किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी
टारगेट पूरा करने एक्सीस बैंक के कर्मचारी ने म्युचअल फंड में लगा दिए खातेदार के पैसे, परेशान शख्स पहुंचा कलेक्टर के पास
आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर वर्कशॉप, आईएएस अफसरों ने बताया कर सकते हैं सरकारी काम में उपयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 331 # 14 september 2021
Next Article Traumatic accident: Boat capsizes in Amravati दर्दनाक हादसा: अमरावती में नाव पलटी, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, आठ अभी भी लापता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?