ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अधिकारियों के साथ गड्ढे भरवाने सड़कों में निकले विधायक वोरा… कहा- निर्माण कार्यों के दौरान आमजनों को ना हो असुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अधिकारियों के साथ गड्ढे भरवाने सड़कों में निकले विधायक वोरा… कहा- निर्माण कार्यों के दौरान आमजनों को ना हो असुविधा

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
MLA Vora came out in the roads to fill the pits with the officials
MLA Vora came out in the roads to fill the pits with the officials
SHARE

दुर्ग। शहर के सर्वांगीण विकास एवं मूलभूत समस्याओं में से प्रमुख बरसात से हुए गड्ढों को भरवाने विधायक अरुण वोरा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्वयं फील्ड पर निकले। उन्होंने खुद खड़े रहकर कई स्थानों पर गड्ढे भरवाए। गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे बुजुर्ग एवं महिलाओं की लगातार शिकायत मिलने के बाद विभागों द्वारा गड्ढे पाटने में सक्रियता दिखाई गई वोरा की मौजूदगी में शहर के जेल तिराहा से मिनीमाता चौक, शिवनाथ नदी के पुराने ब्रिज, पटेल चौक एवं पटरी पार क्षेत्र के धमधा नाका में कई स्थानों पर गड्ढे पाटे गए।

इस मौके पर विधायक वोरा ने कहा कि शहर में करोड़ों रुपए की राशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं किंतु निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने 64 करोड़ के मुख्य मार्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्युत पोल हटाए जाने के कारण सड़क में अंधेरा व्याप्त है जहां जहां डिवाइडर का कार्य पूरा हो गया है वहां तत्काल नए सेंटर पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। गड्ढे भरने का काम लगातार जारी रखा जाए एवं बरसात समाप्त होते ही डामरीकरण का कार्य भी प्रारंभ किया जाए साथ ही उन्होंने वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर एवं वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर का दौरा कर साफ-सफाई, सड़क नाली, निस्तारी तालाब एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया।

शिक्षक नगर एवं सरस्वती नगर निवासियों ने शिकायत कर बताया कि निगम की पूर्ववर्ती शहरी सरकार के कार्यकाल में लगातार तालाब एवं उद्यानों की उपेक्षा की गई जिसका संज्ञान लेकर उद्यानों के संधारण एवं तालाब का सौन्दर्यकरण कराया जाए एवं साफ सफाई की व्यवस्था और बेहतर की जाए ताकि वार्ड वासियों को इसका लाभ मिल सके। वोरा ने जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए दूर दराज से पहुंचे छात्र छात्राओं से भी मुलाकात की एवं उनकी मांग पर पेयजल की व्यवस्था हेतु नवीन वाटर कूलर लगवाने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जल्द अहाता निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान एमआईसी मनदीप भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, कन्या ढीमर, पप्पू श्रीवास्तव सहित वार्डवासी एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, लोनिवि के गगन जैन, रोजगार अधिकारी मौजूद थे।

स्वावलंबन की राह में स्व-सहायता समूह अमलडीहा की महिलाएं…
Bhilai Breaking : बैंक से पार हो गई खातेदार की एफडी, महिला ने बताया बिना उसकी जानकारी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई रकम
फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण…. पुलिस की सक्रियता से सकुशल बरामद हुआ बालक
विकास दुबे एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस को क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1748 नए कोरोना मरीज, 13 लोगों की हुई मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निलंबित आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह हिरासत में, आज रायपुर की अदालत में पेशी सुप्रीम कोर्ट से पूर्व एडीजीपी जीपी सिंह को मिली बड़ी राहत: चार हफ्तों तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर लगाई रोक… जाने सुनवाई के दौरान क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने
Next Article Terror of Taliban: Rockets fired near Rashtrapati Bhavan in Kabul तालिबान बोला- हमारा दूसरा घर है पाकिस्तान, मजहब भी है एक, जानिए भारत को लेकर क्या कहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?