ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 50 लाख लोगों को टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

50 लाख लोगों को टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र

By @dmin
Published: March 25, 2021
Share
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा जूझ रहा महाराष्ट्र इसके खिलाफ टीकाकरण में भी सबसे आगे निकल गया है। गुरुवार तक राज्य में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके थे। इतने लोगों को टीके लगाने वाला वह देश का पहला राज्य बन गया है। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि हम देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में सबसे अव्वल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 6 लाख 72 हजार 128 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। इसके साथ ही अब तक राज्य में 50 लाख 14 हजार 774 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 

देश में अब तक 5.31 करोड़ को लगे टीके
कोरोना की दूसरी लहर के तेज होने के साथ ही यह राहत की बात है कि गुरुवार तक देश में कुल 5.31 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। कुल संख्या की बात करें तो यह 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 हो गई है। 

ये हैं टीकाकरण में पांच शीर्ष राज्य

  • महाराष्ट्र में 50,14,774 लोगों को टीके लग चुके  हैं। 
  • राजस्थान में अब तक 47 लाख 56 हजार 799 का टीकाकरण हो चुका है। 
  • गुजरात में 43 लाख 81 हजार 814 को खुराक दी जा चुकी है।
  • पश्चिम बंगाल में 42 लाख 50 हजार 140 को टीके लग चुके हैं। 
  • दिल्ली में 10,94,429 का टीकाकरण अब तक हुआ है। 

महाराष्ट्र में 31,855 नए संक्रमित मिले
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में बुधवार को 31,885 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी दिन 15098 को डिस्चार्ज किया गया वहीं 95 लोगों की मौत भी हो गई। देश की बात करें बीते 24 घंटे में कुल 53,476 नए कोरोना संक्रमित मिले और 251 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ व गुजरात में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इन राज्यों में देश में कुल मरीजों के 77.44 फीसदी मरीज मिल रहे हैं। 

Gustakhi Maaf: धर्मांतरण और वजह दोनों आमने सामने
सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़े 6 सटोरिये : डेढ़ लाख रुपए के साथ सट्टापट्टी व 8 मोबाइल जब्त
निगम की बड़ी कार्यवाही: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, निगम ने चलाया बुलडोजर
Breaking News : विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों का हमला,  नुक्कड़ सभा से लौटते समय फायरिंग
CG Breaking : एक्सिस बैंक एटीएम के सामने गोली चलने से मचा हड़कंप, बंदुकधारी गार्ड घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद श्रीनगर के लावापोरा में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल, एक शहीद
Next Article मास्क पर कार्रवाई को लेकर निगम का बड़ा अभियान, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं दुकानों में पहुंचकर की जा रही है कार्रवाई…. बिना मास्क घूम रहे 420 लोगों से 35400 रुपए लिया गया जुर्माना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?