ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने अलग अलग जगहों पर रोपे 80 पौधे, कहा- प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण की ओर कदम बढ़ाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedUncategorized

विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने अलग अलग जगहों पर रोपे 80 पौधे, कहा- प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण की ओर कदम बढ़ाएं

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
MLA Vora and Mayor Bakliwal planted 80 saplings at different places
MLA Vora and Mayor Bakliwal planted 80 saplings at different places
SHARE

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने हनुमान नगर पानी टंकीऔर जवाहर नगर उद्यान सहित विभिन्न स्थलोंं पर 80 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस मौके पर विधायक वोरा व महापौर ने कहा कि शहर को हरा-भरा करने प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण की ओर कदम बढ़ायें। पर्यावरण प्रकृति से प्राप्त एक अनमोल धरोहर है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शहर के पेड़-पौधों को सुरक्षित कर शहर को हरा-भरा बनायें। पौधरोपण कार्यक्रम में सभापति राजेश यादव, विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, जयश्री जोशी, मनदीप सिंह भाटिया, जमुना साहू, पार्षद अरुण सिंह, उषा ठाकुर सहित एल्डरमेन एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
विधायक, महापौर ने बताया आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने शहर वासियों को जनजागरुकता के तहत् हनुमान नगर पाटी टंकी और जवाहर नगर उद्यान, तथा पदमनाभपुर एलआईजी ग्राउण्ड में करीब 80 पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया है। लगाये गये पौध छायादार और फलदार पौधा है जिसमें करंज, मॉलश्री, चम्पा, कनेर, आम, अमरुद, नीम, कटहल, मुनंगा, और केसिया के पेड़ शामिल है। उन्होंने शहर वासियों नागरिकों से अपील कर कहा कि शहर को हरा-भरा करने वे भी अपने घर के आस-पास एक पौध अवश्य लगाये।
वृक्षारोपण के अवसर पर विधायक, महापौर ने कहा शहर और वार्डो में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनायें। उन्होंने वृक्षारोपण की महत्ता बतायी साथ ही पर्यावरण का संदेश देते हुये कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण कर भविष्य को बेहतर बनायें। कार्यक्रम में पार्षद कांशीराम रात्रे, अमित देवांगन, सुश्री श्रद्धा सोनी, श्रीमती निर्मला साहू, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, हरीश साहू, नागरिक अजय मिश्रा, विकास यादव, संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, सहा अभियंता जिेन्द्र समैया, उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।

बिहार में हैवानियत, कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरेप
रद्द हुई वलसाड-पुरी-हुई रिस्टोर, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बनी ग्रामीणों के लिए वरदान
सीएम बघेल बोले – राज्यपाल मेरी बड़ी बहन लेकिन राजभवन भाजपा के हाथों में खेल रहा, हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने लॉन्च किया ई-पास, अब रेलवे कर्मी व अधिकारी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 232 # 05 june 2021
Next Article Government showed strictness about Twitter for not following the new IT rules ट्विटर को सरकार की आखिरी चेतावनी: तुरंत लागू करें नए नियम, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?