ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार में हैवानियत, कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बिहार में हैवानियत, कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरेप

By @dmin
Published: January 7, 2021
Share
बिहार में हैवानियत, कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरेप
बिहार में हैवानियत, कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरेप
SHARE

बिहार/मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर गैंगरेप की हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ।

जानकारी के मुताबिक कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर पांच युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह पीडि़ता खिड़की के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए। घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मामला महिला थाने पहुंचा। इससे पहले परिजन ने सकरा थाने को इसकी सूचना दी।
घटना के अगले दिन मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन को डांट फटकार भी लगाई, जिसका एक ऑडियो परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीडि़ता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में गैंगरेप को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
शिकायत के आधार पर मो. इजहार, आदित्य झा व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मो. इजहार को परिजनों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा है। गुरुवार को पुलिस उसे विशेष कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले महिला थाने की पुलिस ने पीडि़ता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।
डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा कि किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपित गिरफ्तार है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

सनसनीखेज वारदात, किशोरी का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती
दुष्कर्म पीडि़ता मजिस्ट्रेट के सामने सीधे बयान दर्ज करा सकती है: हाइकोर्ट
बीजापुर एनकाउंटर में 12 नहीं मारे गए 18 नक्सली, नक्सलियों ने पर्चा जारी कर बताया, 50लाख का इनामी दमोदर भी ढेर
लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पर्यटन क्षेत्र में खुलेंगे विकास के द्वार…. मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए 10708 करोड़ रुपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित
छत्तीसगढ़ के इस जिले में नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Al-Qaeda's 10th terrorist caught by NIA एनआईए की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में छह स्थानों पर चल रही छापेमारी
Next Article अमिताभ की आवाज वाली कोविड कॉलर ट्यून हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर अमिताभ की आवाज वाली कोविड कॉलर ट्यून हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?