ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देहदान में पारदर्शिता लाने विधायक रिकेश ने ​दुर्ग कलेक्टर को लिखा पत्र, नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

देहदान में पारदर्शिता लाने विधायक रिकेश ने ​दुर्ग कलेक्टर को लिखा पत्र, नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग

By Mohan Rao Published August 31, 2026
Share
SHARE

​देहदान के नाम पर होने वाली अनियमतताओं और दुरुपयोग को रोकने पर जोर

​भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने जिला दुर्ग के कलेक्टर को पत्र सौंप कर जिले में देहदान के लिए जिला स्तरीय व्यवस्था बनाने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया है।

​विधायक रिकेश सेन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि देहदान मानवता और चिकित्सा जगत की सेवा का अत्यंत पवित्र और पुनीत संकल्प है। जिले में अनेक नागरिक मृत्यु उपरांत देहदान करने की इच्छा रखते हैं। इस संवेदनशील प्रक्रिया में दानकर्ता की इच्छा, परिजनों की सही जानकारी और सभी वैधानिक व चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पादित होनी चाहिए।

​विधायक ने ​अपने पत्र में देहदान की इच्छा व्यक्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जिला प्रशासन स्तर पर पूर्व पंजीयन व सूचना दर्ज करने की व्यवस्था करने, ​मृत्यु उपरांत देहदान की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रशासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से सूचित करने का प्रावधान किए जाने, देहदान स्वीकार करने वाली अधिकृत संस्थाओं की सूची और स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने कहा है।

श्री सेन ने लिखा है कि किसी भी संस्था या संगठन द्वारा जिला प्रशासन की जानकारी और तय वैधानिक प्रक्रिया के बिना देहदान की कार्यवाही न की जाए। उन्होंने ​विश्वास जताया है कि इन कदमों से देहदान की पवित्र भावना का सम्मान होगा, किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की आशंका समाप्त होगी और इस व्यवस्था पर आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत होगा।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao August 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को
Next Article गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा की शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : अरुण साव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?