ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसएसबी की नेक पहल: पहली बार मेडिकल कैंप तक पहुंचे कैंसर के मरीज, स्पीच प्रॉबल्म वाले भी बच्चे आए सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एसएसबी की नेक पहल: पहली बार मेडिकल कैंप तक पहुंचे कैंसर के मरीज, स्पीच प्रॉबल्म वाले भी बच्चे आए सामने

By Om Prakash Verma
Published: December 19, 2022
Share
एसएसबी की नेक पहल: पहली बार मेडिकल कैंप तक पहुंचे कैंसर के मरीज, स्पीच प्रॉबल्म वाले भी बच्चे आए सामने
एसएसबी की नेक पहल: पहली बार मेडिकल कैंप तक पहुंचे कैंसर के मरीज, स्पीच प्रॉबल्म वाले भी बच्चे आए सामने
SHARE

रेल लाइन की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को स्वस्थ रखने एसएसबी ने लगाए मेडिकल कैंप
भिलाई। बंदुक के साए में एक ओर रेलवे लाइन बन रही है तो दूसरी ओर कड़ी सुरक्षा के बीच गांव में मेडिकल कैंप लगाकर एसएसबी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता कर रही है। एसएसबी के सेक्टर हेडक्वार्टर भिलाई ने 28 वीं बटालियन और 33 वीं बटालियन में मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने अपना चेकअप कराया। श्रीशंकराचार्य मेडिकल इंस्टीट्टूय एंड रिसर्च सेंटर की टीम के एक दर्जन से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक इन माओवादी क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों का इलाज किया। 28 बटालियन में यह शिविर बटालियन हेडक्वार्टर अंतागढ़ कुचे गांव में लगाया गया।

वहीं 33 बटालियन में यह शिविर भीरागांव में हुआ। यहां ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों का भी स्वास्थय परीक्षण कराया गया। सेक्टर हेडक्वार्टर के डीआईजी थामस चाको के मार्गदर्शन में हुए इस मेडिकल कैंप में 33 बटालियन के टूआईसी इबोचोबा सिंह, कमांडेंट मेडिकल डॉ विवेक कुमार, डॉ विनोद कामले, डॉ धीरज, 28 बटालियन के कमांडेंट अरविंद कुमार, डीआईजी चिकित्सा डॉ ओबी सिंह, हरेराम साव, टूआईसी, ,डिप्टी कमांडेंट घनश्याम मीणा, डॉ लिंगिया एमओ ने कैंप की विशेष तैयारियां की थी।

गाडिय़ों में पहुंचे लोग
अंतागढ़ के 28 बटालियन में लगे मेडिकल कैंप में कोदागांव, अंतागढ़, कुचे सहित आसपास के गांवों से लोग गाडिय़ों में पहुंचे। खासकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने में महिलाएं आगे रही। महिलाओं ने बताया कि आसपास की पीएससी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने की वजह से उन्हें इस कैंप में काफी अच्छी सुविधा मिली। एक ही जगह पर सभी को आसानी से इलाज मिला। खासकर बच्चों के डॉक्टर के आने से भी बच्चों की कई बीमारियों के बारे में पता चला।

एसएसबी का बेहतर प्रयास
श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज टीम के प्रभारी डॉ अंकित ने बताया कि चिकित्सकों का प्रोफेशन सेवा का है और हमारे सुरक्षा बल भी सेवा और सुरक्षा की भावना के साथ देशसेवा में लगे हैं। अपनी ड्यूटी के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनकी टीम पहली बार माओवाद प्रभावित क्षेत्र में पहुंची थी और उन्हें काफी अच्छा लगा कि यहां पांच सौ से ज्यादा लोग इलाज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर मरीज भी सामने आए थे जिन्हें हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई है, ताकि उनका इलाज अच्छी तरह हो सकें।

नया अनुभव
मेडिकल टीम में शामिल डॉ पियुष सिन्हा, डॉ स्वपनिल, डॉ आभा, डॉ ऋषभ, डॉ विशाल, डॉ तरूण, डॉ विवेक, डॉ रोशनी,डॉ अनंत, डॉ गुप्ता, डॉ साहू, डॉ पुतूल, डॉ ओमन वर्मा ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य गांवों में मेडिकल कैंप का यह उनका पहला अनुभव था। कैंप के बारे में जब उन्हें पता चला तो उनके कई परिचितों ने यह कहा कि नक्सली क्षेत्र में खतरा है, लेकिन एसएसबी के सुरक्षा साए में हम सभी को बेहतरीन सुरक्षा मिली और वहां जाते ही मन का डर खत्म हो गया।

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख सिख नेता– डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
मरीजों की सेहत से समझौता नहीं – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
सीएम हाउस में तीजा-पोरा तिहार की धूम : सीएम बोले- दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है महिलाएं
कोरोना की वैक्सीन बनते ही मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है देश, भारत भी नहीं है पीछे
Loksabha Election: आज थमेगा दूसरे चरण का चुनावी शोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन से लगती जमीनी सीमाओं की निगरानी के लिए नौसेना की मदद ले रही आर्मी चीन से लगती जमीनी सीमाओं की निगरानी के लिए नौसेना की मदद ले रही आर्मी
Next Article सरकार परेशान: महिला आईएएस अफसर की मनमानी, पांच साल बीतने पर भी नहीं लौटीं, जाने क्या है मामला सरकार परेशान: महिला आईएएस अफसर की मनमानी, पांच साल बीतने पर भी नहीं लौटीं, जाने क्या है मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?