ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कड़ी चावल खाने पहुंचे विधायक रिकेश ने बुजुर्ग दंपति को दिलाया मकान और दुकान, बोले- यही तो है पीएम मोदी की गारंटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कड़ी चावल खाने पहुंचे विधायक रिकेश ने बुजुर्ग दंपति को दिलाया मकान और दुकान, बोले- यही तो है पीएम मोदी की गारंटी

By Mohan Rao
Published: December 16, 2023
Share
विधायक रिकेश की पहल पर बुजुर्ग दंपत्ति को मिला मकान व दुकान
SHARE

भिलाई। नेहरू नगर गार्डन के पास ठेला खोमचा लगा कर दो वक्त की रोटी के इंतजाम में लगे बुजुर्ग दंपति के लिए शुक्रवार का दिन नई सुबह लेकर लेकर आया। दरअसल विधायक रिकेश सेन यहां कड़ी चावल खाने रुके और बुजुर्ग दंपति से बात करने लगे। इस दौरान बुजुर्ग दंपति ने अपने संघर्ष की कहानी बताई तो विधायक रिकेश काफी भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को तलब किया और बुजुर्ग दंपति के लिए दुकान व मकान का इंतजाम करने का निर्देश दिया। फिर क्या था आनन फानन में मौके पर निगम के अफसर पहुंचे और बुजुर्ग दंपति को दुकान व मकान अलॉट कराया।

बता दें कि आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जनसंपर्क अभियान में निकले हुए थे। भूख लगी तो खाना खाने के लिए एक बुजुर्ग दंपति के स्टॉल पहुंच गए। ये स्टॉल नेहरू नगर गॉर्डन के पास सर्विसलेन किनारे स्थित है, जिसका नाम है जायका पंजाब दा…। इसे चलाने वाले बुजुर्ग दंपति के जीवन रूपी संघर्ष की कहानी थी ही इतनी इमोशनल की विधायक महोदय का भी दिल पसीज गया। विधायक रिकेश कढी़ चावल खाते-खाते स्टॉल के संचालक प्रवीण त्रेहान से बात किए। इस दौरान प्रवीण ने बताया कि वर्षों की जद्दोजहद के बाद भी उनके पास न तो पक्का मकान है और न ही दुकान। विधायक ने तत्काल निगम के भवन अधिकारी विद्याधर देवांगन और जोन आयुक्त को फोन करके मौके पर बुलाया और दो घंटे में पूरी प्रक्रिया हो गई। बुजुर्ग दम्पत्ति को मकान और दुकान दोनों एलॉट हो गया।

विधायक की पहल पर बुजुर्ग दंपत्ति के चेहरे पर आई मुस्कान
वैशाली नगर विधायक रिकेश की पहल से दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। त्रेहान दंपति के माथे की गहरी शिकन अचानक उनके चेहरे पर सहज ही मुस्कान बन कर बिखर गई। उनकी आंखों में ख़ुशी के आंसू यकीनन विधायक रिकेश लिए सच्ची दुआ बन छलकने लगे। बस फिर क्या सबकुछ स्वप्न से लगने वाले मंजर को यकीन में बदलते हुए विधायक रिकेश ने उन्हें केवल इतना ही कहा कि मैं कुछ नहीं कर रहा, यही तो मोदीजी की गारंटी है। जिस जनता ने मोदीजी और भाजपा के लिए मुझे जिताया है, उनकी सेवा करना ही मेरा काम है और मैं करूंगा भी।

पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए तैयार
रिकेश सेन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है। हम मोदीजी की गारंटी को पूरा करने के लिए तैयार हैं। क्षेत्र की जनता ने भारी मतों से मुझे चुनाव जिताया है, मेरी प्राथमिकता में यह सभी है क्योंकि सड़क, नाली, पानी ही विकास नहीं है, लोगों की दु:ख तकलीफों को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम ही सच्चा “विकास” है। यही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी भी है कि सबको आशियाना मिले, इसीलिए कल कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। उसके बाद ही आज हमने त्रेहान परिवार को मकान व दुकान एलॉट किया है।

और कितना कहर बरपाएगा कोरोना?… लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा मामले…. रिकार्ड 2760 मरीजों की हुई मौत
दुर्ग में मासूम की हत्या के बाद बवाल : पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, लोगों ने थाने में किया पथराव… शव लेकर बैठी मां
सुकमा में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी है एनकाउंटर
देश में तेल और गैस का संकट नहीं, कन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए जमाखोरी पर सख्ती के निर्देश
राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों को मिली पोस्टिंग, ट्रेनिंग के बाद इन जिलों के बने डिप्टी कलेक्टर… देखें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : बीजापुर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त… भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
Next Article Alert-Corona is Back: 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील, भारत में मिले 312 लोग संक्रमित Alert-Corona is Back: 56 हजार मामले सामने आए, लोगों से मास्क पहनने की अपील, भारत में मिले 312 लोग संक्रमित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?