ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सदन में विधायक रिकेश का कड़ा रूख, राजस्व मंत्री से की कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipurVaishali Nagar

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सदन में विधायक रिकेश का कड़ा रूख, राजस्व मंत्री से की कार्रवाई की मांग

By Mohan Rao
Published: March 14, 2026
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

​भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दुर्ग जिले में फल-फूल रहे अवैध प्लाटिंग के कारोबार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार और राजस्व मंत्री का ध्यान उन हजारों आम नागरिकों की समस्याओं की ओर भी आकर्षित किया, जो सस्ते भूखंड के लालच में आकर अवैध प्लाटिंग का शिकार हो रहे हैं।

सदन में विधायक सेन ने कहा कि भू-माफियाओं द्वारा शहर के बाहरी इलाकों और कृषि जमीनों पर बिना किसी मापदंड के प्लाट काट दिए जाते हैं। इन्हें कम दामों पर भोली-भाली जनता को बेच दिया जाता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इन क्षेत्रों में न तो नालियों की व्यवस्था होती है और न ही सुगम पहुंच मार्ग।

​रजिस्ट्री प्रक्रिया पर उठाए सवाल
श्री सेन ने रजिस्ट्री विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब संबंधित प्लाटिंग नियम अनुसार नहीं है और वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, तो शासन के नियमों को ताक पर रख कर उन भूखंडों की रजिस्ट्री कैसे हो रही है? उन्होंने कहा कि जब लोग इन प्लाटों पर अपना आशियाना बनाना शुरू करते हैं तब उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

विधायक रिकेश सेन ने राजस्व मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिना टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की अनुमति और ले-आउट पास कराए किसी भी आवासीय भूखंड का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों और इसमें संलिप्त अधिकारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। रजिस्ट्री से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त भूमि आवासीय उद्देश्य के लिए वैध है या नहीं। ​

वैशाली नगर (भिलाई) में कुछ समय से क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और बाहरी कछार क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा शासन एवं नगर निगम के नियमों को ताक पर रख कर कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। इससे न केवल शासन को राजस्व की भारी हानि हो रही है. बल्कि भविष्य में यहाँ बसने वाले आम नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा है। वैशाली नगर विधानसभा में अवैध प्लाटिंग मैं बैन लगाना अति आवश्यक है।

अवैध प्लाटिंग वाले खसरों के नामांतरण और पंजीयन पर तत्काल रोक लगाई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। विधायक रिकेश सेन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अवैध प्लाटिंग न केवल शहरी विकास की योजना को बिगाड़ रही है, बल्कि यह आम आदमी की गाढ़ी कमाई की लूट है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस पर तुरंत रोक लगाने के लिए एक सशक्त तंत्र विकसित किया जाए।

सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की संस्कृति पर आधारित कलाकृति भेंट की
भाजपा की बी टीम होने के आरोप पर बोले ओवैसी- मैं एक लैला हूं, जिसके हजारों मजनूं
सुप्रीम कोर्ट ने दिया अर्नब और अन्य आरोपियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश
राष्ट्रपति चुनाव: मतदान जारी, विधानसभा में 90 विधायक डालेंगे वोट, 5 बजे तक मतदान
मुख्यमंत्री ने ग्राम पथरी में किया गौठान का अवलोकन, कहा- गौठानों के जरिए स्व-सहायता समूह ने स्वावलंबन की जगायी है एक नई चेतना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में गोधन संरक्षण को नई दिशा : मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ
Next Article महतारी वंदन की राशि से बना शिव मंदिर: देवपुर की महिलाओं ने दिखाई सामूहिकता और आस्था की मिसाल महतारी वंदन की राशि से बना शिव मंदिर: देवपुर की महिलाओं ने दिखाई सामूहिकता और आस्था की मिसाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?