ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुरुद में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के विधायक रिकेश, कलेक्टर से की चर्चा… बेदखल परिवारों दिलाया पक्का मकान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

कुरुद में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के विधायक रिकेश, कलेक्टर से की चर्चा… बेदखल परिवारों दिलाया पक्का मकान

By Mohan Rao
Published: February 7, 2025
Share
वैशाली नगर विधायक की पहल पर बेदखल परिवारों को तत्काल मिले पीएम आवास
SHARE

विधायक रिकेश सेन ने कहा- बगैर व्यवस्थापन कैसे चला बुलडोजर…मनमाने निर्णय लेने वाले निगम अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

भिलाई। बुधवार को कुरुद ढांचा भवन के समीप तालाब के ऊपर हुए अवैध कब्जे पर भिलाई निगम की बुलडोजर कार्रवाई पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नाराजगी जताई है। दरअसल निगम अधिकारियों ने विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में लाए बगैर चार-पांच अवैध कब्जों को तोड़ दिया। कलेक्टर दुर्ग से चर्चा के बाद सेन ने कहा है कि अधिकारियों की ऐसी मनमाना कार्रवाई वो बिल्कुल सहन नहीं करेंगे। विधायक रिकेश सेन ने तत्काल प्रभावित परिवारों को पीएम आवास देने के निर्देश दिए नतीजतन गुरूवार को बेदखल किए गए लोगों को पीएम आवास में शिफ्ट किया गया है। पक्के आवास मिलने से सभी प्रभावितों ने विधायक रिकेश सेन की पहल पर उनका आभार जताया है।

बता दें जब कुरुद में कार्रवाई की जा रही थी तब विधायक रिकेश सेन बालोद में थे। तोड़फोड़ बाद जब विधायक रिकेश सेन ने जोन कमिश्नर को तलब किया तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। विधायक ने जब कलेक्टर से ऐसे किसी आदेश के संबंध में चर्चा की तो कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया है। विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में बगैर व्यवस्थापन किसी को बेघर नहीं किया जाएगा लेकिन निगम के कुछ अधिकारी अगर मनमाना कार्रवाई कर रहे हैं तो बहुत जल्द ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन वो लेंगे। उन्होंने समीपस्थ वार्ड के उप चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मनमाने निर्णय सीधे तौर पर पार्टी व सरकार की छवि को भी अनावश्यक नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए जिन लोगों ने एक साज़िश के तहत यह कारनामा किया है उनके खिलाफ एक्शन होगा।

कुरूद में 4 से 5 अतिक्रमणकारियों को जोन कमिश्नर, तहसीलदार और जामुल पुलिस की टीम की मौजूदगी में कल बेदखल किया गया। जोन कमिश्नर ने तोड़ फोड़ कार्रवाई के लिए कलेक्टर के निर्देश का भी हवाला दिया जबकि विधायक रिकेश सेन से चर्चा में कलेक्टर ने ऐसे किसी आदेश से इंकार किया है। श्री सेन ने कहा कि वो अतिक्रमण के सख्त खिलाफ हैं मगर जिन लोग उस कब्जे में वर्षों से काबिज हैं उनके लिए पहले रहने की व्यवस्था बनाएं फिर अतिक्रमण तोड़ें। कुरूद ढांचा भवन तालाब के पास जिन 4-5 लोगों को बेघर किया गया वो कहां जाएंगे, इसकी चिंता निगम अधिकारियों को भी करनी चाहिए थी।‌ अगर किसी का घर बसाने की इच्छाशक्ति नहीं है तो उन्हें बेघर करने की मनमाना कार्रवाई किसी भी अधिकारी को वो वैशाली नगर विधानसभा में नहीं करने देंगे।

गौरतलब हो कि बिना वैशाली नगर विधायक के संज्ञान में लाए निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई से जहां 4-5 परिवार बेघर हुए हैं वहीं उनकी चिंता करते हुए विधायक रिकेश के तल्ख तेवर से निगम गलियारे में हड़कंप मचा मच गया। कुछ माह पहले ही पावर हाऊस क्षेत्र में बिना विधायक के संज्ञान में लाए निगम के अधिकारियों ने इसी तरह की कार्रवाई की थी, उन अधिकारियों पर विधायक रिकेश सेन की नाराजगी के चलते 48 घंटे के भीतर गाज गिरी थी। दरअसल विधायक ने कब्जेधारियों को आश्वस्त किया था कि पहले उनके रहने की व्यवस्था बनाई जा रही है उसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जाएगा मगर प्रभारी आयुक्त ने नंदिनी रोड के अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी थी।

कबीरधाम में निकली भोरमदेव पदयात्रा, डिप्टी सीएम हुए शामिल, चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज
दो विधायकों और दो पूर्व महापौरों का कामकाज परखेगा भिलाई निगम चुनाव
कबीर संत समागम में सीएम साय की घोषणा – अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा
इस किसान को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी खुशियां ही खुशियां…
कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसे के बाद एक्शन : नंदिनी रोड़ से छावनी चौक तक भारी वाहनों पर बैन, एसडीएम छावनी ने जारी किया आदेश
Next Article शातिर वाहन चोर पकड़ाया, खड़ी गाड़ियों को बनाता था निशाना… चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?