ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो विधायकों और दो पूर्व महापौरों का कामकाज परखेगा भिलाई निगम चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

दो विधायकों और दो पूर्व महापौरों का कामकाज परखेगा भिलाई निगम चुनाव

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
दो विधायकों और दो पूर्व महापौरों का कामकाज परखेगा भिलाई निगम चुनाव
दो विधायकों और दो पूर्व महापौरों का कामकाज परखेगा भिलाई निगम चुनाव
SHARE


भिलाई। राज्य के 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने है, जिनमें भिलाई नगर भी शामिल है। चुनाव की घोषणा होते ही यहां राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। भिलाई निगम की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा-कांग्रेस जहां जोर- शोर से जुट गए हैं, वहीं दावेदारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करना शुरू कर दिए हैं। चुनाव आते ही सफाई, नाली, बिजली, पानी, यातायात, गार्डन, स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण की बातें इलाके में चुनाव लडऩे के इच्छुक नेता करने लगे हैं।

ज्ञात हो कि भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। यहां अब तक 4 चुनाव हो चुके हैं। जिनमें से तीन बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा का महापौर निर्वाचित हुआ। किन्तु इस बार यहां पहली बार अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर चुना जाएगा। ऐसे में पार्षदों के बहुमत से ही नया महापौर तय होगा। भिलाई को पहली बार नीता लोधी के रूप में युवा महापौर मिली थी। तब राज्य में कांग्रेस की ही सरकार थी। इसके बाद 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार प्रदेश में रही। इस दौरान क्रमश: विद्यारतन भसीन, निर्मला यादव और पिछली दफा देवेन्द्र यादव महापौर निर्वाचित हुए। इनमें से भसीन इकलौते भाजपाई महापौर थे। इन तथ्यों को देखें तो भिलाई के मतदाताओं का मूड़ सत्तारूढ़ दल पर निर्भर नहीं करता है।

भिलाई नगर निगम से जुड़ा एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि यहां महापौर निर्वाचित होने वाला व्यक्ति भविष्य में महत्वपूर्ण पदों पर अवश्य पहुंचता है। हालांकि निर्मला यादव इसकी अपवाद कही जा सकतीं हैं। भिलाई की पहली महापौर नीता लोधी की बात करें तो उन्हें वर्तमान में राज्यमंत्री का दर्जा है। उन्हें अंत्यावसायी विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरे महापौर रहे विद्यारतन भसीन वैशाली नगर क्षेत्र से विधायक हैं। देवेन्द्र यादव भी भिलाई नगर क्षेत्र से विधायक हैं। निर्मला यादव ने पिछले महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था। शायद यही वजह है कि वे आज स्थानीय राजनीति के हाशिए पर चल रही हैं। एक मजेदार पहलू यह भी है कि इस बार के स्थानीय चुनाव में दो पूर्व महापौरों व वर्तमान दो विधायकों विद्यारतन भसीन और देवेन्द्र यादव के लिए अग्निपरीक्षा होगी। भिलाई नगर निगम क्षेत्र इन दोनों विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र से मिलकर बना है, ऐसे में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले वैशाली नगर और कांग्रेसी प्रभाव वाले भिलाई नगर की वोटिंग से भविष्य के काफी कुछ संकेत मिल जाएंगे।

23 दिसंबर को होगी मतगणना
भिलाई निगम क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है। 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक नामांकन और चार से छह दिसंबर तक नाम वापसी है। प्रत्याशियों को छह दिसंबर को ही चुनाव चिह्न मिलेगा। उसके बाद 20 दिसंबर को चुनाव और 23 को मतगणना होगी। उसके बाद जीतने वाले पार्षद अप्रत्यक्ष रूप से महापौर का चुनाव करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने गुढिय़ारी में आयोजित शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, कथावाचक ने दिया प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ के 15 लाख परिवार अब भी शौचालय से वंचित, सीएम बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिख रखी जांच की मांग
‘Star Gazing Night’ at MJ SCHOOL: टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी हुए चांद-तारों की रोमांचक दुनिया से रूबरू
बिग ब्रेकिंग: मां बमलेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की सफारी पुल के ऊपर से गिरी… चालक सहित तीन लोगों की मौत
12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरूड़ एप में एंट्री पूरी करने पर बीएलओं को मिलेंगे पांच सौ रूपए गरूड़ एप में एंट्री पूरी करने पर बीएलओं को मिलेंगे पांच सौ रूपए
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?