ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्शन में विधायक ललित, बोले- दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की होगी जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक्शन में विधायक ललित, बोले- दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की होगी जांच

By Mohan Rao
Published: December 9, 2023
Share
विधायक ललित चंद्राकर
SHARE

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र के विकास को लेकर काफी संजीदा हैं। हाल ही में हुए चुनाव में जीतकर विधायक निर्वाचित होने के बाद ललित चंद्राकर लगातार जन सरोकार के मुद्दों को उठा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन भी नहीं हुआ लेकिन विधायक ललित चंद्राकर काफी अक्रामकता के साथ फील्ड पर काम कर रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में हुए विभन्न कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर उन्होंने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में डीएमएफ और बीएसपी सीएसआर के कार्यों में अनियमितता की जांच होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि पिछली सरकार में सरकारी विभागों से राशि का बंदरबाट किया गया है। योजनाओं के नाम पर राशि का दुरुपयोग हुआ। जिस हिसाब से राशि जारी हुई उसके अनुसार क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास शून्य है। जिला खनिज न्यास मद के अलावा निकाय से कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता देखी गई है। ललित चंद्राकर ने कहा है कि जिन लोगों ने जनता के लिए विकास के लिए बने सरकारी विभाग को अपनी घर की दुकान समझ रखा था और मनमाने ढंग से पैसों का दुरुपयोग किया गया उसकी उच्च स्तर पर जांच कराएगी जाएगी।

कार्यों में पारदर्शिता का रखा अभाव
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में जिला खनिज न्यास के मद से जितने भी कार्यादेश जारी हुए सभी कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है।  विधायक ललित चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि खनिज न्यास के मद से मिले पैसों जमकर दुरुपयोग किया गया। विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है। विधायक चंद्राकर ने कहा है कि  फर्जीवाड़ा को अंजाम देने वाले अधिकारी कर्मचारियो पर कड़ी कार्रवाई होगी। खनिज विभाग एवं संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म द्वारा डीएमएफ के जरिए मिली राशि का दुरुपयोग किया गया है। निजी स्वार्थ के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।

बीएसपी सीएसआर मद के कार्यों की भी होगी जांच
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से भी कार्य कराए जाते हैं। लेकिन देखने में आया है कि बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि से जो कार्य हुए हैं उनमें भी अनियमितता बरती गई है। विधायक ललित चंद्राकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भय व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुनकर आई है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बीएसपी के सीएसआर मद से मिली राशि का दुरुपयोग करने व इनमें संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के फार्म जमा करने निगम ने बनाए 6 अलग-अलग काउंटर, तेजी से जमा हो रहे आवेदन
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी अफताब पर तलवार से हमले की कोशिश, हमलावर बोले 70 टुकड़े में काटने आए थे, छोड़ेंगे नहीं
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा : राममय होगा खुर्सीपार का लक्ष्मीनगर वार्ड, दया सिंह की पहल पर घर-घर बाटेंगे दिया, बाती, तेल व मिठाई
यूक्रेन संकट के बीच क्वॉड देशों का सम्मेलन, पीएम मोदी और जो बाइडेन भी लेंगे हिस्सा
Bhilai Breaking : सड़क पर मस्ती पड़ गई भारी, दुर्ग पुलिस ने स्कूटी सवार का काटा चालान… देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा विधायक केदार कश्यप का कांग्रेेस पर हमला, बोले- घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की गारंटी है वहां
Next Article Big accident : सेंट्रल एवेन्यू पर रेसिंग के चलते डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?