ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेल से फोन मामले में विधायक ललन पासवान ने दर्ज कराई लालू के खिलाफ एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जेल से फोन मामले में विधायक ललन पासवान ने दर्ज कराई लालू के खिलाफ एफआईआर

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
SHARE

पटना (एजेंसी)। राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने जेल से भाजपा विधायक ललन पासवान को फोन किया था, जिसका एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हुआ था, जिसमें वह ललन पासवान को मंत्री पद का प्रलोभन देने की बात कर रहे थे। विधायक ललन पासवान ने भी इस बात को स्वीकार किया। इस मामले में भाजपा विधायक ललन पासवान ने गुरुवार को पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में पासवान ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार और घूस देने का आरोप लगाया है। 
विधायक पासवान ने कहा था चुनाव जीतने के बाद लगातार बधाई देने के लिए कॉल आ रहे थे। ऐसे में मुझे लगा कि किसी का ऐसा ही कॉल आया है, इसलिए मेरे पीए ने कॉल उठाया। पीए ने कहा कि लालू जी बात करना चाहते हैं, फिर मैंने सोचा कौन लालू प्रसाद जी? उधर से बताया गया रांची से। तब मैंने उनको प्रणाम किया। फिर लालू जी ने बातचीत में कहा कि स्पीकर को गिराना है तत्काल गिराना है। ऐसा करने पार तुमको मंत्री बनाया जाएगा। हमने ऐसा करने से मना कर दिया।Ó 
ललन पासवान ने कहा कि एनडीए ने मुझे पहचान दी है और मेरे लिए पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि फोन पर लालू यादव ने मुझे मंत्री पद देने की बात कही और चुनाव की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने को कहा। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है, वो बताएं कि क्या छेड़छाड़ हुई है। जेल में रहकर व्यक्ति फोन पर बात कर रहा है और लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहा है। ऑडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
इधर लालू प्रसाद यादव के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जेल में फोन का इस्तेमाल करने पर याचिका दायर कर दी गई है। भाजपा नेता अनुरंजन अशोक की ओर से लालू के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि लालू जेल से फोन का इस्तेमाल कर सरकार का गिराने का काम कर रहे हैं। याचिका में आगे कहा गया है कि ये जेल नियमों का उल्लंघन है और जेल प्रशासन और सरकार उन्हें किस नियम के तहत यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेंद्र भूषण ने लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार के पीरपैंती क्षेत्र से भाजपा विधायक ललन पासवान को कथित तौर पर फोन किए जाने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार
चीन ने मांगा क्लिनिकल ट्रायल में खर्च का हिस्सा तो ढाका ने भारत से मांगा कोरोना टीका
Gustakhi Maaf: सरकार कर रही, समाज की भी जिम्मेदारी
Gustakhi Maaf: अडानी की कंपनी और हिंडनबर्ग
Fire accident in Korba : शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, चपेट आईं दर्जनों दुकानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel said in a webinar on Constitution Day संविधान दिवस पर वेबिनार में सीएम बघेल बोले: व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निर्णय: 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?