ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र का अनसन : प्रबंधन की तरफ से नहीं मिला जवाब, DIC से मुलाकात तक जारी रहेगा उपवास
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र का अनसन : प्रबंधन की तरफ से नहीं मिला जवाब, DIC से मुलाकात तक जारी रहेगा उपवास

By Mohan Rao Published December 22, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र का अनसन
SHARE

विधायक देवेंद्र ने कहा भिलाई नहीं बिकने देंगे

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों-अधिकारियों के हक के लिए विधायक देवेंद्र यादव का लगातार तीसरे दिन उपवास जारी रहा। जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की ओर से अधिकारी सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंचे और वार्ता हुई। शाम साढ़े 4 बजे के बाद बीएसपी के जीएम आइआर जेएन ठाकुर, अतुल नौटियाल, श्रीनिवास पहुंचे। पुलिस प्रशासन से भी अधिकारी रहे। बैठक के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-बीएसपी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी है कि डीआइसी मिलना चाहते हैं। अभी उनका ऑपरेशन हुआ है। दो दिन के भीतर मुलाकात करेंगे, तब तक के लिए अनशन को बढ़ा रहे हैं। इसके बाद ही हम लोग आगे की रणनीति तय करेंगे। बीएसपी के प्रतिनिधियों के हाथों में फैसला लेने का अधिकार है।

विधायक देवेन्द्र ने कहा कि हमें भिलाई की बसाहट को जिंदा रहना है। शहर को बचाए रखने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। हमारा झगड़ा बीएसपी से नहीं है, पॉलिसी से है। इसलिए दर्द को आगे बढ़ाने का अभियान जारी रहेगा। मैं इस शहर की पहचान को मिटने नहीं दूंगा और  न ही बिकने दूंगा। इसी शहर ने मुझे पहचान दी है। भिलाई के प्रभावित लोग जब तक अपनी लड़ाई नहीं समझेंगे, तब तक कुछ नहीं होने वाला है। यह आंदोलन लंबा रहेगा। अनशन जारी है।

विधायक ने पूछा- क्या इस शहर को बेचने जा रहे हो?
विधायक ने कहा-सेक्टर 9, सेक्टर 4, सेक्टर 3 की बसाहत को खत्म करना चाहते हैं क्या, सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण, स्कूल, मैत्रीबाग, टाउनशिप के व्यापारी, रिटेंशन स्कीम, सेक्टर 7, सेक्टर 5 के 24 यूनिट में रह रहे हैं, उनके लिए क्या प्लान है? क्या इस शहर को बेचने जा रहे हो? हम इस शहर को बिकने नहीं देंगे। बीएसपी प्रबंधन की ओर से जवाब दिया गया कि अभी चर्चा चल रही है। आप नीबू पानी पी लीजिए। नारियल पानी पी लीजिए। आप हमारी धरोहर हैं, अपना ध्यान रखिए।

सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी
शाम को तय मीटिंग से पहले सैकड़ों भिलाईवासियों की भीड़ सिविक सेंटर में उमड़ी। सेक्टर 5 से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवक हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। मैं भिलाई, मैं मकान, मैं मैत्रीबाग, मैं सेक्टर 9 हॉस्पिटल आदि का स्लोगन फोटो के साथ नजर आया। इस्पात मंत्रालय के आदेश के आगे बीएसपी प्रबंधन नतमस्तक हो गया है। इसको लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रिटेंशन स्कीम, निजीकरण, अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग, लीज, आवास आदि विषयों पर आक्रोश है।

रविवार शाम को ही दो दिवसीय सत्याग्रह समाप्त होना था
बता दें कि रविवार शाम को ही दो दिवसीय सत्याग्रह समाप्त होना था। बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई दखल न होने से आक्रोशित विधायक ने सत्याग्रह को बढ़ा दिया था। तीसरे दिन सोमवार को बीएसपी के जीएम आइआर जेएन ठाकुर, जीएम अतुल नौटियाल, जीएम श्रीनिवास, एसडीएम, सीएसपी दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। विधायक से बातचीत नहीं हो सकी। शाम 4 बजे का समय तय किया गया था। इसके बाद मेडिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपवास पर बैठे विधायक का चेकअप किया। इनके साथ दो अन्य लोग भी उपवास पर बैठे हैं। मेडिकल रिपोर्ट अच्छी न होने से आक्रोश और बढ़ा। इधर-बीएसपी प्रबंधन ने हालात को भांपते हुए सुरक्षा बढ़ा दिया है। मेन गेट से पहले ही बैरियर पर चेकिंग शुरू कर दिया गया। सीआइएसएफ जवानों को मुस्तैद किया गया है, ताकि किसी तरह के हालात से निपटा जा सके।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का भी समर्थन
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन किया है। प्रबंधन से अपील किया है कि शहर को बर्बाद होने से न दें। वहीं, प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने भिलाई सत्याग्रह का समर्थन किया। विधायक द्वारकाधीश यादव, विधायक,रामकुमार यादव, विधायक कविता लहरें, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े,विधायक विद्यावती सिधार, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, मुंगेली से प्रत्याशी रहे संजीत बनर्जी, लोकसभा प्रत्याशी वीरेश ठाकुर, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक चतुरी नंद, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरवंश सभी ने भिलाई को नहीं बिकने देंगे का नारा बुलंद किया।

ट्रेड यूनियन नेताओं ने समर्थन किया
भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन का ट्रेड यूनियन नेताओं ने समर्थन किया है। शहर की कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भी खुलकर समर्थन कर दिया है। विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी निशु चंद्राकार,पूर्व विधायक ममता चंद्राकर,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडे महापौर नीरज पाल, , पूर्व महापौर आरएन वर्मा, लालचंद वर्मा, राजेंद्र सिंह परगनिहा, योगेश सोनी, टी. जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू, राजेंद्र शर्मा, रमेश पाल , हीरा बॉक्स, कुशवाहा जी, बी पी मनोज पांडे, चौरसिया, श्याम लाल साहू, जय प्रकाश नायर , संजय साहू इंटक ठेका श्रमिक, फौजी अरुण सिसोदिया, गुरलीन सिंह, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, बंटी साहू, डी कामराजू, शीजू एंथनी, गुड्डू खान, भोलू श्रीवास्तव, अली हुसैन सिद्दीकी,साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर,आदित्य सिंह, सुमित पावर, आशीष यादव,, शरद मिश्र ,हरीश सिंह, अभय सिंह, आदि मौजूद रहे। खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्था भी पहुंच रहा है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao December 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान परिवहन में हेराफेरी, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर
Next Article जनादेश परब : केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले- जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया’

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?