ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने जनता से की भेंट मुलाक़ात, खुर्सीपार व टाउनशिप की समस्याएं सुनी, अफसरों को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने जनता से की भेंट मुलाक़ात, खुर्सीपार व टाउनशिप की समस्याएं सुनी, अफसरों को दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: May 26, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र ने सुनी लोगों की समस्याएं
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर  विधायक देवेंद्र यादव ने रविवार को सेक्टर 5 कार्यालय में स्थानीय नागरिकों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं। भेंट मुलाक़ात करने शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक  अपने विधायक से मिलने पहुंचे। नागरिकों ने प्रमुख रूप से जल आपूर्ति की अनियमितता, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलजमाव, कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज की सफाई, स्ट्रीट लाइट्स की खराबी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया। विधायक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक देवेन्द्र ने कहा है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना मेरी जिम्मेदारी है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि भिलाई शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं और जल्द ही उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्षदगण और खुर्सीपार की जनता ने सीवरेज की समस्या के बारे में विधायक को बताया।

लोगों ने विधायक को बताया कि खुर्सीपार में सीवरेज लाइन का काम किया जा रहा है। लेकिन बारिश में व्यवस्थित तरीके से काम नहीं होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में बारिश का पानी गली और लोगों के घरों में भी भर सकता है इसे गंभीर बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। क्योंकि ठेकेदार ने सीवर लाइन के लिए कई जगह खुदाई कर करके काम छोड़ दिया है।  5-7 फीट गहरे गड्ढे खोद कर छोड़ दिए है। इसके अलावा खुर्सीपार और टाउनशिप एरिया में बैकलिंक की सफाई भी नहीं की गई है। पार्षदों ने बताया कि बेक लाइन की सफाई नहीं होने से बारिश में निकासी की बड़ी समस्या आती है और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

लोगों की शिकायत है कि हर बार बीएसपी प्रबंधन गर्मी के सीजन में बेक लाइन की सफाई की बात करता है लेकिन सफाई नहीं करवा रहा है। इस साल अब तक किसी भी सेक्टर के  बैक लाइन की सफाई बीएसपी प्रबंधन द्वारा नहीं की गई है। समाजसेवी संगठन और युवा प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने लोगों से सीधा संवाद कर भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। स्थानीय निवासियों ने विधायक के इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Video: पावर हाउस ब्रिज के नीचे खडी कण्डम वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही, ऑनलाईन चालान भी कटा
राशन घोटाला: पात्र हितग्राहियों के साथ हो रही धोखाधड़ी, मई के साथ अप्रैल माह का नहीं दिया जा रहा अतिरिक्त आबंटन का चांवल
श्रीराम नाम की गूंज: देश में फिर मनी दिवाली, सजीं सड़कें और गलियां, हर तरफ लहराए रामनामी झंडे
Bhilai Breaking : बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर दुकान लगाने वालों पर बरसे विधायक रिकेश… दे डाली बड़ी चेतावनी
जल संरक्षण की दिशा में दुर्ग जिले की बड़ी उपलब्धि, 32058 वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महासमुंद में बड़ा हादसा : हाइवा से टकराई कार, चालक सहित तीन लोगों की मौत
Next Article एसएसपी ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों पर चर्चा, बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मी पुरस्कृत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?