ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर दुकान लगाने वालों पर बरसे विधायक रिकेश… दे डाली बड़ी चेतावनी
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप
October 25, 2026
जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान पुलिस को सौंपा
धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त
October 25, 2026
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर दुकान लगाने वालों पर बरसे विधायक रिकेश… दे डाली बड़ी चेतावनी

By Mohan Rao Published December 24, 2023
Share
विधायक रिकेश सेन ने बीते रविवार को दी थी समझाइश
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन रविवार को संडे मार्केट सुपेला की व्यवस्था देखने निकले। इस दौरान बेतरतीब पार्किंग व सड़क पर दुकान लगाने वालों पर बरस पड़े। विधायक रिकेश सेन ने उन दुकानदारों को जमकर लताड़ा जिसके सामने सड़क के सेंटर तक वाहनों की लाइन लगी हुई थी। इस दौरान उन्होंने सख्त चेतावनी भी दे डाली। विधायक रिकेश ने कहा है कि अगले रविवार को वे जिला प्रशासन के अफसरों के साथ संडे मार्केट पहुंचेंगे और जिस किसी की भी दुकान तय जगह से एक फीट भी बाहर निकली होगी उसकी रजिस्ट्री तत्काल निरस्त कर सील कर दिया जाएगा।

बता दें सुपेला का संडे मार्केट भिलाई का सबसे व्यस्त बाजार है। रह रविवार को लगने वाले इस बाजार में लोगों की भारी भीड़ होती है। रविवार को सुबह से ही यहां चहल पहल शुरू हो जाती है जो कि देर शाम तक रहती है। मार्केट में शॉपिंग के हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानदार अपनी दुकानों को तय जगह से आगे लगाते हैं। वहीं यहां पहुंचने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ी कर पूरी सड़क को जाम कर देते हैं। स्थिति ऐसी हो जाती है कि यहां से एक कार का भी निकलना मुश्किल हो जाता है। समय समय पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व निगम प्रशासन यहां कार्रवाई की है लेकिन स्थिति जस की तस है।

विधायक रिकेश दिया अल्टिमेटम
रविवार को संडे मार्केट की व्यवस्था देखने के बाद विधायक रिकेश ने दुकानदारों को अल्टिमेटम दे दिया है। सुपेला संडे मार्केट पहुंचने के बाद विधायक ने पैदल की पूरे बाजार का दौरा किया और दुकानदारों को समझाइश दी। इस दौरान यह भी देखा कि दुकान के सामने जगह होने के बाद भी दुकानदार द्वारा वाहनों को रोकने के लिए बेरीकेडिंग की गई जिसके कारण ग्राहकों द्वारा सड़क पर दुकान लगा दी गई। विधायक रिकेश ने ऐसे दुकानदारों को बुलाया और उनकी खबर ली। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह का काम गलत है और यह नहीं चलेगा।

अगले रविवार होगी बड़ी कार्रवाई
विधायक रिकेश सेन ने संडे मार्केट की हालात का जायजा लेने के बाद कहा कि अगले रविवार को यहां बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संडे मार्केट में इससे पहले भी आईएएस, आईपीएस सहित निगम द्वारा कार्रवाई की गई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। आने वाले रविवार को जिला प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई होगी। जिस किसी की भी दुकान एक फीट भी आगे लगी मिलेगी उसकी रजिस्ट्री निरस्त कर सील कर दिया जाएगा। विधायक रिकेश ने यह भी कहा कि संडे मार्केट से कोई परेशानी नहीं है बल्कि यहां व्यापार करने पहुंच रहे बाहरी लोग समस्या हैं।

दुकानों के सामने लगवाएंगे रेलिंग
विधायक रिकेश ने कहा कि संडे मार्केट के व्यापार करने वाले स्थानीय व्यापारी कम है और यहां बाहर से आए लोग ज्यादा है। ज्यादातर नागपुर के आसपास से आते हैं। शनिवार रात को आते हैं और रविवार को दुकान लगाने के बाद सोमवार की सुबह वापस चले जाते हैं। ऐसे बाहरी लोगों के कारण संडे मार्केट में जाम की स्थिति बन रही है। विधायक रिकेश ने यह भी कहा है कि आाने वाले समय में यहां की नियमित दुकानों के सामने रेलिंग लगवाई जाएगी और उसके अंदर ही व्यापार करने की हिदायत दी जाएगी। विधायक रिकेश ने  यहां के नियमित व्यापारियों को तय जगह से आगे दुकान न लगाने व पार्किंग का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

धान का अवैध परिवहन : झारखंड में दो पिकअप जब्त

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

Mohan Rao December 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांचवी हेरिटेज वॉक के साथ संपन्न हुई रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय, छत्तीसगढ़ के इतिहास-विरासत और संस्कृति से हुए रूबरू पांचवी हेरिटेज वॉक के साथ संपन्न हुई रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय, छत्तीसगढ़ के इतिहास-विरासत और संस्कृति से हुए रूबरू
Next Article कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत नक्सलियों को बताया शहीद, भड़की भाजपा Politics: कांग्रेस की टीम में बड़ा बदलाव, 2024 में होगा इनका फैलाव? पार्टी लगाएगी युवाओं पर दांव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?