ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जनदर्शन: लोगों की समस्याएं सुनी, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जनदर्शन: लोगों की समस्याएं सुनी, खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला

By @dmin
Published: March 1, 2021
Share
MLA Devendra Yadav appealed public opinion: Listened to the
MLA Devendra Yadav appealed public opinion: Listened to the
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायकदेवेंद्र यादव ने अपने विधायक कार्यालय सेक्टर 5 में जनदर्शन का आयोजन किया। जहां सैकड़ों की संख्या में शहर की महिलाएं व पुरूष पहुंचे। जहां कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंची थे। समस्या लेकर आने वाले लोगों में अधिकांश लोग राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य लाभ के लिए बड़े अस्पताल में इलाज कराने सहित मूलभूत समस्याएं लेकर पहुंचे। सभी के समस्याओं के निदान के लिए विधायक श्री यादव ने पहल की। साथ ही जो लोग राशन कार्ड में नाम जोड़वाने, नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आए थे। उनके लिए विधायक ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर ऐसे लोगों की मदद करने कहा।
विधायक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत सभी परिवार का राशन कार्ड बनाया जाना है। इसलिए सब का राशन कार्ड बनाया जाए। जो बीपीएल की श्रेणी में आते है। उनका बीपीएल बनाया जाए। कोई भी जरूरतमंद व्यक्त सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने से चूकना नहीं चाहिए और लोगों को यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं पडऩी चाहिए। इसके अलावा विभिन्न वार्ड से लोग विधायक से मिले और मूलभूत सुविधाएं जैसे निकासी आदि की भी मांग की। जिस पर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है। तेजी से शहर में काम चल रहा है। जल्द ही उनके वार्ड में भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
आभार व्यक्त करने पहुंची छावनी की महिलाएं
छावनी की महिलाएं विधायक का धन्यवाद आभार करने पहुंची थी। महिलाओं ने विधायक से सामाजिक भवन की मांग की थी। जिनकी मांग पर विधायक यादव ने तत्काल पहल की और शासन को प्रस्ताव बनवाकर भेजा था। जहां से स्वीकृति मिलने के साथ ही सामाजिक भवन का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से महिलाओं में काफी हर्ष का माहौल है। इसी के लिए आज छावनी की महिलाएं विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर उनका आभार जताया और धन्यवाद दिया साथ ही खूब सारा आर्शीवाद भी दिया।
खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला
इसके अलावा हमारे भिलाई सेक्टर 4 के थ्रो बॉल खिलाडिय़ों ने भी विधायक से मुलाकात की। टीम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में जीत कर आई है। विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाडय़ों का सम्मान किया। सभी खिलाडिय़ों को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही विधायक देवेंद्र यादव ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सब ने भिलाई और प्रदेश का मान बढ़ाया है। आप सब ऐसे ही खेलते रहे और नाम रौशन करते है। हम हमेशा आप लोगों के साथ है।

CG Breaking : देर रात ट्रक-पिकअप की भिडंत में 11 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल… सीएम बघेल ने जताई संवेदना
दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार, आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान मिले 11466 नए केस, 460 की मौत…. सक्रिय मामलों की संख्या 264 दिन में सबसे कम
‘मोर जिम्मेदारी अभियान’ की शुरूआत: कोविड टीकाकरण बढ़ावा देेने की दिशा में एक बड़ा कदम-टीएस सिंहदेव
Breaking News : दुर्ग में फिर एक मर्डर, टंगिया मारकर अधमरा छोड़ा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress's hullabaloo: Demand for jobs for local youth besieges BSP युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र का घेराव…. भारी बल की तैनाती के बीच युवा कांग्रेस ने रखी अपनी बात
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना : कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट…. पिछले 24 घंटे में आए 15510 नए केस…. 106 ने गंवाई जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?