ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीट रिजल्ट पर बोले विधायक देवेन्द्र : अभ्यर्थियों को मिले न्याय, सीबीआई जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

नीट रिजल्ट पर बोले विधायक देवेन्द्र : अभ्यर्थियों को मिले न्याय, सीबीआई जांच की मांग

By Mohan Rao
Published: June 10, 2024
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

विधायक ने राज्यपाल को भी लिखा पत्र,  मुलाकात के लिए मांगा समय

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने नीट -2024 में पेपर लीक एवं परिणाम से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायतों का निराकरण कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए केन्द्र सरकार से सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों के शिकायतों से संबंधित विषय को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को पत्र लिखा है और मुलाकात के लिए उनसे समय भी मांगा है।

विधायक देवेन्द्र ने कहा कि नीट का विषय देश के लाखों छात्र- छात्राओं के वर्षों की मेहनत. सपने और उनके भविष्य से जुड़ा है। इस वजह से अभ्यर्थियों के साथ उनके पालक भी चितिंत है। अभ्यर्थियों ने एनटीए  द्वारा ली गई नीट की परीक्षा एवं परिणाम से संबंधित शिकायतों का निराकरण नहीं किए जाने पर कई सवाल उठाए है, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं है। परिणाम जारी करने के बाद हर दिन एक नए तथ्य सामने आ रही है। इससे अभ्यर्थियों के मन में गड़बड़ी की आशंका गहराई गहराती जा रही है। अब तक जो तथ्य सामने आई है उससे प्रतिस्पर्धी परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो गई है।

विधायक ने कहा कि एनटीए द्वारा जारी परिणाम के अनुसार एक ही परीक्षा केंद्र के 8 स्टुडेंट्स में से 6 अभ्यर्थियों ने 720 अंक हासिल किया है। मेरिट लिस्ट में  8 स्टूडेंटस के रोल नंबर एक ही सीरीज के है। जिन्हें ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 67 अभ्यर्थियों ने 100% अंक हासिल किया है। जो संदेहास्पद लग रहा है।  एनटीए द्वारा जारी परिणाम में परीक्षार्थियों को दशमलव में अंक प्राप्त हुआ है। जबकि इस तरह का अंक देने के कोई नार्मल लाइजेशन सार्वजनिक नहीं किया गया है । स्टूडेंटस को दिए गए ग्रेस मार्क पर कई शैक्षणिक संस्थाओं ने भी सवाल उठाए हैं।

नीट की परीक्षा में कुल 180 प्रश्नों के लिए 720 अंक निर्धारित है।इनमें से एक प्रश्न चार अंको का होता है। सभी प्रश्नों को सही हल करने पर 720 अंक मिलना चाहिए तथा एक प्रश्न छोड़ने पर 716 अंक मिलना चाहिए। एक प्रश्न का उत्तर गलत होने पर 715 अंक मिलना चाहिए था,.लेकिन यहां पर अभ्यर्थियों को 720 में से 719 अंक मिले हैं। जो की प्रश्न पत्रों के निर्देश अनुसार न्याय संगत नहीं लग रहा है। टाइम लास के विषय में अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क देने का क्या फार्मूला रहा, किस आधार पर नंबर दिया गया है? नोटिफिकेशन में ग्रेस मार्क्स का उल्लेख नहीं है।

छत्तीसगढ़ के बालोद दंतेवाड़ा समेत अन्य एग्जाम सेंटर पर गलत पेपर वितरण से अभ्यर्थियों का जो टाइम लास हुआ है। उसकी शिकायत की गई थी। उनकी शिकायतों का निराकरण किए बगैर परिणाम जारी कर दिया गया। किस आधार पर उन्हें ग्रेस मार्क दिए गए हैं? यह अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे एनटीए की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विधायक यादव ने आगे कहा कि नीट का रिजल्ट जारी करने के लिए एनटीए ने इतनी जल्दबाजी क्यों की गई? जबकि परिणाम जारी करने की संभावित तिथि 14 जून 2024 थी। इससे 10 दिन पहले लोकसभा चुनाव परिणाम 4 जून के दिन रिजल्ट जारी कर दिया गया। यह भी जांच का विषय है।

सरकार के नीतिगत फैसलों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ के किसानों का मान, साल दर साल बढ़ रहा है किसानों की संख्या, रकबा और उत्पादन
Accident in Chhattisgarh : महासमुंद और बेमेतरा में नौ लोगों की मौत, ट्रक से भिड़ी कार, सूखी नहर में गिरी एसयूवी
अब भारत में ही बनेंगे राफेल जेट और पैंथर हेलिकॉप्टर…. फ्रांस सरकार का बड़ा ऑफर
लोक निर्माण ने 9.34 करोड़ से डामरीकरण शुरू किया और निगम ने खोदी सड़क अधिकारियों में समन्वय की कमी पर भड़के विधायक अरुण वोरा
बिहार में चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका: जीतनराम मांझी कल एनडीए में होंगे शामिल… यह वजह आई सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG accident : डंपर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, नाश्ता कर दोस्त के साथ लौट रहा था.. बीच सड़क हुआ हादसा
Next Article मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को मिले विभाग : छत्तीसगढ़ के एक मात्र मंत्री तोखन साहू को आवास एवं शहरी विकास विभाग …. जानिए किसे क्या मिला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?