ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : ईडी पर बरसे विधायक देवेन्द्र, कहा अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है ईडी, मां को किया जा रहा परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : ईडी पर बरसे विधायक देवेन्द्र, कहा अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है ईडी, मां को किया जा रहा परेशान

By Mohan Rao
Published: May 9, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई Bhilai. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मंगलवार को विधायक देवेन्द्र यादव सहित कोल कारोबारी व अन्य की संपत्ति अटैच किए जाने के बाद बवाल बढ़ गया है। विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता लेकर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के अफसर अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर बेवजह परेशान कर रहे हैं। बिना किसी सूचना के बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रहे हैं।  ईडी हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि ईडी अब उनकी मां को बेवज़ह परेशान कर कर रही है और उन्हें बुलाया जा रहा है जबकि उनका किसी भी मामले में कोई लेनादेना ही नहीं है। विधायक देवेन्द्र ने यह भी बताया कि जब इस विषय मे मेरे वकील ने ईडी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि कोई भी कार्यवाही के पहले नोटिस दिया जाएगा। रायपुर ईडी ऑफिस अधिकारी ने बताया की कोई भी कार्रवाई नही हुई है। विधायक देवेन्द्र ने बताया कि उनके पास जो संपत्ति है 2015 और 2018 के चुनावी हलफनामा में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है।

छापेमारी में ईडी को कुछ नहीं मिला
विधायक देवेंद्र ने कहा कि घर पर छापा मारा गया  जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाया है।  सबसे पहले तो ईडी यह बताएं कि ईडी के अधिकारी सही है या उनका मीडिया सेल। जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला है और और कोई कार्यवाही नही हुई है। जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो,  PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है। बिना नोटिस के कार्रवाई कैसे मुमकिन है। ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा ईडी उनकी वृद्ध मां को भी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है। मैने मां के साथ ऑफिस पहुंचकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है जब हमने कहा की उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है।

ED से ट्वीट करके जानकारी मांगी है
विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ईडी से जवाब मांगा है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, जब मेरे वकील को कोई जानकारी नहीं दी गई है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नही दिया गया है । जो ED सार्वजनिक करे की 56 करोड़ अटैच हुए है उसमे मेरी कितने राशि के और मेरी कौन सी संपत्ति है।

बड़ा हादसा: वृंदावन के अक्रूर में मिट्टी की ढाय गिरी, एक महिला की मौत
24 जून को होगी ब्रिक्स समिट, पुतिन पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर, क्या चीन पर पलटवार करेंगे मोदी?
जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर लाखों की चोरी, अमरकंटक घूमने गया था परिवार इधर चोरों ने कर दिया कांड
पेट्रोल डीजल पर लोगों को जल्द मिल सकती है राहत…. टैक्स घटाने की तैयारी में मोदी सरकार…. 15 मार्च तक कम हो सकते हैं दाम
राज्य में बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत सर्वाधिक 2.77 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण…. 522 करोड़ रुपए के 13 लाख से अधिक मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BIg News: इस मामले में पूर्व पीएम गिरफ्तार, हाईकोर्ट सख्त, कहा- वजह बताएं वरना प्रधानमंत्री को बुलाएंगे BIg News: इस मामले में पूर्व पीएम गिरफ्तार, हाईकोर्ट सख्त, कहा- वजह बताएं वरना प्रधानमंत्री को बुलाएंगे
Next Article दीपिका बनी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तितुरडीह की विधायक प्रतिनिधि दीपिका बनी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तितुरडीह की विधायक प्रतिनिधि

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?