ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र ने कलेक्टर व निगम आयुक्त के साथ शहर के विकास कार्यों का लिया जायजा, कहा- बूढ़ा तालाब की तर्ज पर होगा रामनगर मुक्तिधाम तालाब का सौंदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र ने कलेक्टर व निगम आयुक्त के साथ शहर के विकास कार्यों का लिया जायजा, कहा- बूढ़ा तालाब की तर्ज पर होगा रामनगर मुक्तिधाम तालाब का सौंदर्यीकरण

By @dmin
Published: March 9, 2021
Share
MLA Devendra along with collector and corporation commissioner took
MLA Devendra along with collector and corporation commissioner took
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत खेल सुविधाओं के विस्तारीकरण, तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए मंगलवार को भिलाई नगर विधायक एवं पूर्व महापौर देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने क्षेत्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। विधायक देवेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर कहा कि इनका सौंदर्यीकरण रायपुर के बूढ़ा तालाब की तर्ज पर होगा।
बता दें कि निगम क्षेत्र में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत सुपेला तालाब एवं संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण होना है। सुपेला शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य काफी समय से प्रारंभ हो चुका है, गहरीकरण का कार्य भी किया जा चुका है! गहरीकरण के पश्चात सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। संजय नगर सुपेला तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। रायपुर के बूढ़ा तालाब की तर्ज पर रामनगर मुक्तिधाम के सामने स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें तालाब का गहरीकरण, पाथवे निर्माण, टॉय वॉल, घाट एवं पचरी निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। मुक्तिधाम के सामने स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ पचास लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसी तरह से कैंप दो तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 79 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। कैंप 2 तालाब में लैंडस्कैपिंग, ब्यूटीफिकेशन, पाथवे निर्माण, एंट्रेंस गेट, घाट निर्माण, रिटेनिंग वॉल इत्यादि का काम किया जाएगा।
स्पोट्र्स कांप्लेक्स में बढ़ेंगी सुविधाएं
जवाहर नगर स्थित स्पोट्र्स कंपलेक्स में खिलाड़ी प्रतिदिन जूडो, कराटे इत्यादि का प्रेक्टिस करने पहुंचते हैं। स्पोट्र्स कंपलेक्स में खिलाडिय़ों की मांग पर और सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिसके लिए 52 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। स्पोट्र्स कांप्लेक्स के समीप की रिक्त भूमि को स्पोट्र्स ग्राउंड के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिसे ट्रैक के लिए तैयार किया जाएगा। स्पोट्र्स कांप्लेक्स में चेंजिंग रूम, टॉयलेट निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेवर ब्लॉक एवं बॉक्सिंग रूप में फ्लोरिंग इत्यादि का कार्य किया जाएगा।
निगम क्षेत्र के दो मैदानों को खेल के रूप में किया जाएगा विकसित
शांति नगर दशहरा मैदान एवं राधिका नगर के स्लाटर हाउस स्थित मैदान को खेल के रूप में विकसित किया जाएगा। शांति नगर दशहरा मैदान में प्रारंभिक तौर पर चैनलिंक एवं फेंसिंग का कार्य किया गया है। परंतु अब इसे खेल मैदान के रूप में पूर्णत: विकसित करने के लिए फ्लड लाइट, मैदान में घास, पाइप लाइन एवं बोर खनन, चैनलिंक फेंसिंग का संधारण एवं रंग रोगन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त संधारण एवं रखरखाव भी किया जाएगा इन सभी के लिए 90 लाख का स्टीमेट तैयार किया गया। राधिका नगर स्लॉटर हाउस स्थित मैदान को भी खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। खेल प्रेमी यहां पर प्रतिदिन खेल अभ्यास करते हैं जिसको देखते हुए इस मैदान में बोरवेल, चैनलिंक फेंसिंग, चारों ओर लाइट तथा मैदान में घास लगाने का काम किया जाएगा इसके लिए 60 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इन सभी कार्यों की विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्लॉटर हाउस, उच्च स्तरीय जलागार एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी, प्रीति सिंह एवं पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन, डीके वर्मा, संजय शर्मा एवं टीके रणदिवे, सहायक अभियंता आर.एस. राजपूत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पूर्व महापौर परिषद के सदस्य जोहन सिन्हा इत्यादि मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय फेसबुक लाइव पर, डेंगू पर जताई चिंता… प्रशासन को दी नसीहत
शिवांगी जोशी ने पहना ऐसा आउटफिट, फैंस करने लगे बार्बी डॉल से तुलना
न्यू इयर सेलीब्रेशन को लेकर एसपी जितेन्द्र शुक्ला का निर्देश, गुंडा बदमाशों करें कार्रवाई, भीड वाले इलाकों में बढ़ाए पेट्रोलिंग
पीएम मोदी की सभा में प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, इन विषयों पर की चर्चा
महाकाल मंदिर के नीचे मिला एक हजार साल पुराना मंदिर, लगेगा नए इतिहास का पता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Girls of Bhilai won in Twenty-sixth Chhattisgarh State बीसवीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भिलाई की बालिकाओं ने मारी बाजी
Next Article MLA Devendra along with collector and corporation commissioner took विधायक देवेन्द्र ने कलेक्टर व निगम आयुक्त के साथ शहर के विकास कार्यों का लिया जायजा, कहा- बूढ़ा तालाब की तर्ज पर होगा रामनगर मुक्तिधाम तालाब का सौंदर्यीकरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?