ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking : विजयवाड़ा में मिला दुर्ग से लापता बच्चा, पिता से नाराज होकर भागा था घर से… AP चाइल्ड लाइन को भी किया गुमराह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

Breaking : विजयवाड़ा में मिला दुर्ग से लापता बच्चा, पिता से नाराज होकर भागा था घर से… AP चाइल्ड लाइन को भी किया गुमराह

By Mohan Rao
Published: September 28, 2022
Share
AP चाइल्ड लाइन के साथ धमधा पुलिस बच्चे के साथ
SHARE

भिलाई। लापता बच्चे की तलाश में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिस बच्चे के लौटने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे वह बच्चा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मिला। बच्चा वापस आने से बचना चाहता था इसके लिए उसने विजयवाड़ा की चाइल्ड लाइन को भी गलत पता बताया था। लगभग दो माह की मेहनत के बाद धमधा पुलिस व साइबर टीम को सफलता मिली है। बुधवार को धमधा पुलिस की टीम बच्चे को लेकर वापस लौट रही है।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को ग्राम कुटाहा निवासी सुशील सिन्हा का 12 वर्षीय बेटा देवेंद्र सिन्हा अचानक कहीं चला गया था। आसपास तलाश करने के बाद सुशील सिन्हा ने धमधा थाने में गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में सुशील सिन्हा ने बताया कि उसका बेटे को वह खेत मे काम कराने ले गया था। दोपहर 12:30 बजे फ्रेस होने के नाम से घर के निकला। इसके बाद वह घर से तैयार होकर निकल गया। रिपोर्ट के बाद धमधा पुलिस ने जांच शुरू की। लगभग दो माह की मेहनत के बाद अब जाकर लापता बच्चे का पता चल पाया है।

खेत में काम कराने से था नाराज
धमधा पुलिस के अनुसार बच्चा खेत में काम कराने से नाराज था इसलिए वह भाग गया। जांच के दौरान पता चला कि 4 अगस्त को देवेन्द्र सिन्हा खेत से निकलने के बाद घर पहुंचा और यहां से साइकिल लेकर बरहापुर गांव पहुंचा। बरहापुर में चिप्स व कुरकुरे के पैकेट खरीदे और वहां से जाने के बाद उसका लोकेशन नहीं मिला। पुलिस लगभग दो माह से लापता बच्चे की आसपास हर जगह तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

वेबसाइट में डाली डिटेल, तब मिली लोकेशन
लापता बच्चे की तलाश के लिए धमधा पुलिस व साइबर टीम संयुक्त रूप से लगी रही। इस दौरान कुछ ट्रैकिंग वेबसाइट में भी बच्चे की डिटेल्स डाली गई। 26 सितंबर को विजयवाड़ा के चाइल्ड लाइन से पता चला कि देवेन्द्र नाम का एक बच्चा उनके पास 13 अगस्त को मिला था। लेकिन उसने अपना पता नागपुर का बताया है। इसके बाद विजयवाड़ा के चाइल्ड लाइन से संपर्क कर बच्चे की तस्वीर मंगवाई गई तो वह धमधा का ही देवेन्द्र निकला। इसके बाद 26 सितंबर को ही धमधा पुलिस की एक टीम विजयवाड़ाक के लिए रवाना हो गई। 27 सितंबर को विजयवाड़ा पहुंचने के बाद पूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर 28 सितंबर को बच्चे को लेकर रवाना हो रही है।

माता-पिता खो चुके थे उम्मीद
धमधा पुलिस का कहना है कि बच्चे के लापता हुआ लगभग दो माह का समय हो चुका है। इसलिए बच्चे की उम्मीद ही खो चुके थे। पुलिस ने बच्चे का पोस्टर जगह जगह लगवाया। उसके स्कूल में भी पूछताछ की गई। स्कूल से पता चला कि बच्चा पढ़ने में कमजोर है लेकिन काफभ् बड़बोला है। बड़ी बड़ी बातें करता रहता है। इससे पुलिस को आशंका भी हुई कि बच्चा कहीं भाग गया हो। इसके लिए आरपीएफ व जीआरपी से भी संपर्क किया गया था।

वियजवाड़ा में मिला बच्चा
धमधा से लापता बच्चे का विजयवाड़ा में पता चला है। धमधा पुलिस की टीम विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश से बच्चे को लेकर रवाना हो गई है। पिता से नाराज होकर वह घर से भाग गया था। लगभग दाे माह बाद बच्चे का पता चला है।
डॉ अभिषेक पल्लच, एसपी दुर्ग

भिलाई में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ… 55% छूट के साथ मिलेगी दवाई, 1 घंटे में ही 6400 रुपए की हुई खरीदी
मुंहासों को दूर करने के लिए आजमाएं टमाटर के ये 3 उपाय,ऐसे करें अप्लाई
अग्निपथ योजना के छलावे से युवाओं के भविष्य व देश की सुरक्षा को खतरा: वोरा
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Bhilai Breaking : कुम्हारी के चोरहा नाले में डूबा युवक, घंटो तलाश के बाद मिला शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्र सरकार का PFI पर बड़ा एक्शन : 5 साल का बैन, सहयोगी संगठन भी आए लपेटे में… जानिए क्यों करना पड़ा PFI को बैन
Next Article मां के साथ अवैध संबंध की धमकी बेटे को पड़ गई भारी, चार दोस्तों ने मिलकर युवक को मारी गोली, फिर लाश फेक दिया नदी में मां के साथ अवैध संबंध की धमकी बेटे को पड़ गई भारी, 3 दोस्तों ने मिलकर युवक को मारी गोली, फिर लाश फेक दिया नदी में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?