ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : बेटे के साथ मिलकर शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : बेटे के साथ मिलकर शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी

By Mohan Rao Published July 20, 2024
Share
बेटे के साथ मिलकर शख्स ने की छोटे भाई की हत्या
SHARE

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। छोटा भाई से विवाद होने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वायर से गला घोंटकर हत्या की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि उनकी चालाकी काम नहीं आई और घटना के चंद घंटों बाद ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। प्रेम लाल वर्मा ने मोहन नगर पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया कि दुर्गेश उर्फ गेंडा उर्फ नानू ने उसका मोबाइल अपने पिता से बात करने के लिए अपने घर ले गया। वापस नहीं आने पर वह अपने साथी रविन्द्र देशमुख के साथ उसके घर गए। घर के बाहर से ताला लगा हुआ था। मोबाइल से काल करने पर घर अंदर से रिंगटोन की आवाज सुनाई दे रही थी। ताला तोडकर अंदर जाकर देखने पर दुर्गेश के गले में बिजली का तार लपेटा हुआ था तथा नाक से खून निकल रहा था। वह मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं प्रकरण की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक दुर्गेश के बड़े भाई शक्ति नगर चपरासी प्लाट वार्ड नंबर 18 निवासी श्रीराम निषाद व उसके बेटे खिलावन निषाद हिरासत में लिया।

जमीन की ऋण पुस्तिका को लेकर था विवाद
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुर्गेश उर्फ गेंडा कोई काम नहीं करता था और आपराधिक पृवत्ति का था। आये दिन पैसे की मांग करते रहता था तथा जमानत के लिए जमीन की ऋण पुस्तिका की मांग करता था। शुक्रवार शाम को भी शराब के नशे में पहुंचा और ऋण पुस्तिका की मांग करने लगा। इस बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने मिलकर दुर्गेश के गले में बिजली के तार लपेट कर गला घोंट कर हत्या कर दी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, मोहन साहू, अजय विश्वकर्मा, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, सकील खान, क्रान्ति शर्मा, सुजीत पान, वेदराम बंद एवं सचिन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Mohan Rao July 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 277 # 20 july 2024
Next Article कलेक्टर जनदर्शन में अनोखी गुहार लेकर पहुंचा युवक, बोला- प्रेमिका से मिला दो साहब… जानिए फिर क्या हुआ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?