ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में गैंगरेप के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में गैंगरेप के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम

By Mohan Rao Published February 20, 2025
Share
गैंगरेप के बाद नाबालिग ने की खुदकुशी, आरोपी आदि बारले
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाबालिग इतना व्यथित हुई कि उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने का घेराव भी किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नाबालिग ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दो दिन बाद आत्महत्या की। नाबालिग ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा और मोबाइल में भी सुबूत छोड़ा। फिलहाल इस मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड व उसेक साथी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने 18 फरवरी को अपने घर पर सुसाइड कर लिया। नाबालिग के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने उसके बॉयफ्रेंड व उसके साथियों द्वारा गैंग रेप किए जाने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उसने मोबाइल में कुछ चैटिंग होने का जिक्र किया और नीचे पेटर्न लॉक का सिंबाल भी बनाया। सुसाइड नोट से परिजनों को पता चला कि नाबालिग ने आत्महत्या क्यों की। बुधवार को पीएम होने के बाद परिजनों ने समाज के लोगों के साथ थाने का घेराव किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के सुसाइड नोट व जांच के बाद जो पता चला है उसके अनुसार आदी बारले  और नाबालिग के बीच जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आदी बारले और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते थे। पिछले कई महीनों से वे एक दूसरे से फोन पर बातें करते और वॉट्सअप में चैट करते थे। इसके आदी ने लड़की को अकेले कमरे में बुलाना शुरू कर दिया। जब नाबालिग उससे मिलने पहुंची तो उसने उसे प्यार और जीवन भर साथ देने का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच आदी के दोस्तों को जब यह बात पता चली तो उन लोगों ने गैंगरेप करने का प्लान बना डाला। 16 फरवरी को आदी ने लड़की को अकेले होने की बात बोलकर अपने कमरे में बुलाया। उसके बाद वहां उसके दोस्त पहुंच गए और इसके बाद सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना से लड़की इतनी टूट गई की उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई। इसके बाद 18 फरवरी की दोपहर जब घर में कोई नहीं था, तब वह पंखे से फंदा बनाकर झूल गई।

जानिए क्या है सुसाइड नोट में
नाबालिग के कमरे में जो सुसाइड नोट मिला है उसमें  आदी बारले नाम के लड़के का जिक्र है। सुसाइड नोट में लिखा है “मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। तब से ये सब है। 2 जून 2024 से सब चला आ रहा है। कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से। लड़की के मोबाइल फोन से वॉट्सअप चैट और कुछ कॉल रिकार्डिंग मिले हैं। उसमें नाबालिग और आदी के बीच संबंध की बात का पता चल रहा है, बल्कि यह भी लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया है। उसने ये बात अपने भाई और मां को बता दी है।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए हो रहा बेहतर कार्य, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी सराहना
Next Article Breaking News : विधायक देवेन्द्र यादव को मिला जन्मदिन का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?