ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : विधायक देवेन्द्र यादव को मिला जन्मदिन का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : विधायक देवेन्द्र यादव को मिला जन्मदिन का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

By Mohan Rao
Published: February 20, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। एक दिन पहले 19 फरवरी को उनका जन्मदिन था और आज सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर उन्हें जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के बाद जमानत के निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि स्थानीय प्रक्रिया के बाद शुक्रवार शाम तक देवेंद्र यादव रायपुर जेल से बाहर आएंगे। जमानत मिलने के साथ ही विधायक देवेन्द्र के समर्थकों में जश्न का माहौल है। विधायक देवेन्द्र यादव 17 अगस्त 2024 से जेल में बंद हैं। 6 माह बाद वे अब जेल से बाहर आएंगे।

बता दें 10 जून 2024 में बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिए गए थे। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारी का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था। इस दौरान कई बार उनकी जमानत याचिका खारीज हुई। इसके बाद उनकी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। 20 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए संप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली गई है। सुप्रीम कोर्ट से इस केस को लेकर दिए गए दिशा निर्देश से जुड़े दस्तावेज बलौदाबाजार की अदालत में पेश किए जाएंगे ।

सुप्रीम कोर्ट में विधायक देवेन्द्र की दलील
जमानत याचिका के साथ विधायक देवेन्द्र ने जो दलील दी उसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर की। विधायक देवेंद्र यादव की ओर से दी गई दलील में कहा गया कि बलौदाबाजार हिंसा घटना वाले दिन वह सिर्फ सभा में शामिल हुए। नतो वे मंच पर गए और न किसी भी प्रकार का भाषण दिया। जब किसी प्रकार का भाषण नहीं दिया तो भीड़ को उकसाने वाली बात कहां से आई। विधायक देवेन्द्र ने कहा उनके कार्यक्रम स्थल से लौटने के बाद यह सारा घटनाक्रम हुआ। जहां हिंसक घटना हुई वहां देवेंद्र यादव मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी गिरफ्तारी भिलाई में उनके घर से हुई जो की घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर है।

जानिए क्या है बलौदाबाजार हिंसा का पूरा मामला
बता दें 15 मई 2024 को सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती स्थित बाघिन गुफा में लगे धार्मिक चिन्ह जैतखाम को देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस घटना के बाद समाज के लोगों में काफी आक्रोश था। घटना के बाद 19 मई को पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नल-जल योजना कार्य में ठेकेदार पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए शराब के नशे में आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी लेकिन इस कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे। इस बीच 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान लोग अचानक से उग्र हो गए। हिंसा के दौरान कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी की गई। कई गाड़ियां जला दी गई। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि समेत करीब 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई। प्रदर्शन में एक वीडियो सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव भी शामिल दिखे। इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। एक बार वे पूछताछ के लिए बलौदाबाजार भी पहुंचे। इसके बाद 17 अगस्त को भिलाई के सेक्टर पांच स्थित उनके निवास से उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

कृषि विश्वविद्यालय में सहकारिता पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
नौसेना अधिकारी को जिंदा जलाकर मारने के मामले की जांच में जुटे 100 से अधिक पुलिसकर्मी
दशरंगपुर के पास 40 मजदूरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा, प्रशासन ने कराया भोजन
रीपा के तर्ज पर भिलाई में खुलेगा इंड्रस्टिज पार्क, एमआईसी ने दी स्वीकृति
Gustakhi Maaf: बहस होगी तो सच्चाई सामने आकर रहेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में गैंगरेप के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड ने घर बुलाकर दोस्तों के साथ दिया घटना को अंजाम
Next Article Breaking News : दिल्ली में आज से भाजपा राज, सीएम रेखा गुप्ता व 6 मंत्रियों ने ली शपथ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?