ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोधन न्याय योजना के लिए मंत्रियों और संसदीय सचिवों को मिली जिम्मेदारी: जिला कार्यक्रमों के लिए बनाए प्रभारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गोधन न्याय योजना के लिए मंत्रियों और संसदीय सचिवों को मिली जिम्मेदारी: जिला कार्यक्रमों के लिए बनाए प्रभारी

By @dmin
Published: July 19, 2020
Share
Godhan Nyay Yojana is now in mission mode
Godhan Nyay Yojana is now in mission mode
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों, संसदीय सचिवों और प्राधिकरणों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इन कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल स्वयं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ रायपुर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू के साथ दुर्ग जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के भी प्रभारी हैं।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कांकेर के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार प्रभारी होंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी धमतरी, संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद बेमेतरा, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे कबीरधाम, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू बिलासपुर, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह मुंगेली, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर-चांपा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रमों के प्रभारी होंगे।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए संसदीय सचिव यूडी मिंज, कोरिया के लिए संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, जशपुर के लिए संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज और विधायक रामपुकार सिंह, सूरजपुर के लिए संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय बृहस्पत सिंह और गुलाब कमरो, बस्तर के लिए संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव के लिए संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, दंतेवाड़ा के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सुकमा के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नारायणपुर के लिए विधायक मोहन मरकाम तथा बीजापुर जिले के कार्यक्रमों के लिए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी को प्रभारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने की देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा
हिना खान का खुलासा: कॉलेज के दिनों में ‘इंडियन आइडल’ में दिया था ऑडिशन
नवरात्रि स्पेशल, छत्तीसगढ़ के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में गिरा था माता सती का अधोदंत, पशु बलि से करते थे मां को प्रसन्न
पुलिस कंट्रोल रूम में हुई शांति समिति की बैठक… ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजुदगी में इन बातों पर बनी सहमति
छत्तीसगढ़ चेंबर के चुनाव: बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश…. मतदान को लेकर प्रशिक्षण में चुनाव अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Guidelines issued regarding the operation of government offices during lockdown लॉकडाउन के दौरान शासकीय कार्यालयों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी: कार्यालय प्रमुख की अनुमति से ही मिलेगा प्रवेश
Next Article Prime Minister Modi said at the school education conference अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को, शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?