ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश भर में लाखों पोल्ट्री पक्षियों की मौत, यूपी बर्ड फ्लू की पुष्टि वाला सातवां राज्य बना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश भर में लाखों पोल्ट्री पक्षियों की मौत, यूपी बर्ड फ्लू की पुष्टि वाला सातवां राज्य बना

By @dmin
Published: January 10, 2021
Share
देश भर में लाखों पोल्ट्री पक्षियों की मौत, यूपी बर्ड फ्लू की पुष्टि वाला सातवां राज्य बना
देश भर में लाखों पोल्ट्री पक्षियों की मौत, यूपी बर्ड फ्लू की पुष्टि वाला सातवां राज्य बना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश भर में लाखों पोल्ट्री पक्षियों की मौत से बर्ड फ्लू के कहर से डरा हुआ, उत्तर प्रदेश शनिवार को इस बीमारी के प्रकोप की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बन गया। दरअसल, कानपुर चिडिय़ाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद सील कर दिया गया है। चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिडिय़ाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।

दोनों पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एवियन इन्फ्लूएंजा से पीडि़त होने के कारण, दिल्ली पहले से ही वीक जोन में है। लगातार कई दिनों तक दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर मरने वाले कौवों की संख्या में वृद्धि हुई है।
ऐसे में दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि जिंदा पक्षियों के आयात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दिल्ली के हर जिले में निगरानी के लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है। पशुओं के डॉक्टर लगातार सर्वे कर रहे हैं। संजय झील, भलस्वा झील और पॉल्ट्री मार्केट की निगरानी हो रही है. बता दें कि मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात पहले से ही बर्डफ्लू की चपेट में हैं।
हिमाचल प्रदेश के पोंग इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप है। यहां हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यहां 3500 प्रवासी पक्षियों को मार दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान के 11 जिले बर्ड फ्लू की चपेट में हैं। इनमें सवाई माधोपुर, पाली, दौसा और जैसलमेर भी शामिल हैं। सवाई माधोपुर में मरे कौओं में बर्ड फ्लू का एच 5 स्ट्रेन मिला है।

इंसानों पर बर्ड फ्लू का प्रभाव
बर्ड फ्लू के अधिकांश स्ट्रेन मनुष्यों को प्रभावित नहीं करते हैं। हालांकि, बीमारी संक्रमित के पक्षी मल, नाक, मुंह के जरिए फैल सकती है। केंद्र ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और मनुष्यों तक बीमारी की पहुंच की संभावना से बचने के लिए कहा है। कहा जा रहा है कि एक बार पूरी तरह से पकने के बाद मुर्गी या पोल्ट्री डिश खाना भी सुरक्षित है।

पैंगोलिन के अवशेष के साथ सीआईएसएफ अधिकारी गिरफ्तार, रायपुर एयरपोर्ट में थी तैनाती
भारी बारिश से नदियां उफान पर, यूपी के कई जिले अलर्ट पर
इंसानियत की मिसाल: ट्रेन के नीचे फंसी लड़की को बचाया, लगा दी अपनी जान की बाजी
दुर्ग शहर को मिलेंगे 10 करोड़, विधायक वोरा की पहल पर नगरीय निकाय मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश
जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध कोयला भंडारों से 40 टन कोयला जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Murder of sister along with parents and two brothers महाराष्ट्र में बना कोरोना से मौत का विश्व रिकॉर्ड, मृतकों की कुल संख्या 50 हजार के पार
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में 1014 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 15 कोरोना मरीजों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?