ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारी बारिश से नदियां उफान पर, यूपी के कई जिले अलर्ट पर
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारी बारिश से नदियां उफान पर, यूपी के कई जिले अलर्ट पर

By @dmin Published June 20, 2021
Share
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण गंगा पहाड़ से लेकर मैदान तक खतरे के निशान को पार कर गई। हालांकि कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश थमने के साथ जलस्तर में कुछ कमी आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बदरी-केदार हाईवे सहित कई संपर्क सड़कें बाधित रहीं। नदी के किनारे बने घाट डूब गए। कई रिहायसी इलाकों को भी खतरा बना हुआ है। कुमाऊं में काली नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड समेत तमाम सड़कें बंद हैं। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव से मुश्किलें खड़ी हो गईं। देवप्रयाग और श्रीनगर में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा के ऊफान पर होने से सभी घाट पानी में डूब गए। केदारनाथ धाम में सरस्वती और मंदाकिनी नदी भी ऊफान पर रही। ऋषिकेश में गंगा में पानी बढऩे से त्रिवेणीघाट में आरती स्थल पानी में डूब चुका है। जल पुलिस की अस्थायी चौकी पानी में बह गई है।

कई इलाकों को एहतियातन कराया गया खाली
मेरठ समेत वेस्ट यूपी के गंगा किनारे क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। मेरठ में हस्तिनापुर के साथ ही खादर के इलाकों को प्रशासन ने एहतियातन खाली करा लिया है। लोगों के गंगा किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है। डीएम के साथ अन्य प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया। आपात स्थितियों से निपटने के लिए जनपद में एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ राहत टीम को तैनात किया गया। बैराज के सभी गेट फ्री कर दिए गए हैं। उधर, यमुना पर भी बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं।
शुक्रवार रात और शनिवार सवेरे हरिद्वार के भीमगोडा बैराज से गंगा में 3 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार सुबह 9 बजे 20 हजार क्यूसेक पानी और बढ़ा दिया गया। इससे गंगा किनारे के इलाकों में पानी भर गया। शुक्रवार रात बिजनौर के गंगा खादर इलाकों में पांच लोग टापू पर फंस गए, जिन्हें रात 2 बजे रेस्क्यू कर निकाला गया। बिजनौर के गंगा तट पर बसे गांव रावली रामसहाय वाला और बालावाली में बाढ़ का पानी भर गया। पुलिस ने गंगा के तटीय इलाकों में अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को अलर्ट किया और गंगा की तरफ नहीं जाने की सलाह दी।

खादर में अलर्ट, गंगा की ओर न जाने की मुनादी
गंगा के अचानक बढ़े जलस्तर से प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई है। क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी गई है। विधायक दिनेश खटीक, डीएम के. बालाजी, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति आदि ने खादर क्षेत्र में पहुंच कर जायजा लिया।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin June 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लंबा इंतजार खत्म, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, इस राज्य ने किया ऐलान…
Next Article केमिकल फैक्टरी में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की 17 गाडिय़ां केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे, सीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?