ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Millet Carnival : छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों के स्टार्टअप द्वारा लगाए गए मिलेट के स्टॉल, महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट की मिलेट की डॉल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Millet Carnival : छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों के स्टार्टअप द्वारा लगाए गए मिलेट के स्टॉल, महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट की मिलेट की डॉल

By Mohan Rao
Published: February 17, 2023
Share
महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेंट की मिलेट की डॉल
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के मिलेट कार्निवाल में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के 7 राज्यों के स्टार्टअप द्वारा मिलेट उत्पादों की बिक्री सह प्रदर्शनी लगाई गई है। स्टार्टअप द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में मिलेट से तैयार केक, कुकीस, सूप, लड्डू सहित विभिन्न उत्पाद रखें गए हैं। इन उत्पादों के संबंध में आम लोगों द्वार उत्साह से जानकारी ली जा रही है। कार्निवाल प्रतिदिन आम लोगों के लिए दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के साथ कार्निवाल में स्टार्टअप द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर लाईव फूड कांउटर का शुभारंभ भी किया। इस काउन्टर में स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा मिलेट के भजिए, पकौड़े, कटलेट आदि तैयार किए जा रहें थे। मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार किए गए भजिए और पकौड़े का आनंद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को महिलाओं ने मिलेट से तैयार किए गए आकर्षक डॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

देश के नामी शेफ विकास चावला और नीरज त्यागी कल देगें लाईव डिमोस्टेशन
सुभाष स्टेडियम में चल रहें छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल में कल 18 फरवरी को देश के नामी शेफ विकास चावला और नीरज त्यागी मिलेट के नए-नए व्यजन बनाना सिखाएगें। लोगों के बीच लाईव डिमोस्टेशन भी देंगे। इसके आलावा राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ दैनिक आहार में मिलेट को शामिल करने और इसके फायदे के संबंध में लोगों से चर्चा करेंगे। मिलेट कार्निवाल में 18 फरवरी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2.15 बजे से छत्तीसगढ़ में मिलेट की खेती एवं उपार्जन: चुनौती एवं अवसर पर संगोष्ठी, 3.15 बजे से नामी शेफ श्री विकास चावला, रेस्टोरेंट सलाहकार एवं शेफ श्री नीरज त्यागी मिलेट के व्यंजन बनाना सिखाएंगे। इसी प्रकार शाम 4.15 बजे से ‘मिलेट प्रसंस्करण और मूल्यवर्धनपर संगोष्ठी और पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 7 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बीच-बीच में मिलेट से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी के संबंध में नुक्कड़ नाटको का आयोजन होगा।

करोड़ों रुपए के हवाला के आरोपों पर धर्मेन्द्र यादव आए सामने…. आरोपों को बताया झूठा व निराधार… करेंगे मानहानी का दावा… पढ़े क्या है पूरा मामला
CG Crime : राजधानी में फर्जी तांत्रिक ने ठगे 40 लाख रुपए, परिवार के सदस्यों को मौत का भय दिखाकर ऐंठता था रुपए  
महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में बढ़ा लॉकडाउन…. अब 19 अप्रेल तक रहेगा टोटल लॉकडाउन
नियमित ट्रेनों को स्पेशल बनाकर यात्रियों से महंगा किराया वसूल रहा रेलवे, सुविधाओं में भी कटौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर -9 में आग से तबाह बस्ती देखने पहुंचे सांसद विजय बघेल, लोगों से की चर्चा… मदद का दिया आश्वासन
Next Article Big News :  चुनाव आयोग में शिंदे गुट की बड़ी जीत, उद्धव ठाकरे से छिना शिवसेना का नाम और तीर कमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?