ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर जैसा माहौल भा रहा प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटाईन सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हो रही विशेष देखभाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

घर जैसा माहौल भा रहा प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटाईन सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हो रही विशेष देखभाल

By @dmin
Published: June 10, 2020
Share
घर जैसा माहौल भा रहा प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटाईन सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हो रही विशेष देखभाल
घर जैसा माहौल भा रहा प्रवासी श्रमिकों को क्वॉरेंटाईन सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हो रही विशेष देखभाल
SHARE

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आये प्रवासी श्रमिकों को कोरबा जिले के बड़मार क्वॉरेंटाईन सेंटर में हरियाणा, राजस्थान एवं ओडि़सा से आये 84 प्रवासी श्रमिकों को ठहराया गया है। सभी प्रवासी श्रमिक करतला ब्लॉक के अलग-अलग गांव उमरेली, पहाडग़ांव, बुंदेली, टुण्डा आदि के मूल निवासी हैं। जिले में वापस आए प्रवासी श्रमिकों को शासन के द्वारा 14 दिन की क्वॉरेंटाईन अवधि में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत बड़मार क्वारेंटाइन सेंटर में ठहराया गया है। इस क्वॉरेंटाईन सेंटर में ठहरे हुए श्रमिकों को घर जैसा माहौल मुहैया कराया गया है। क्वॉरेंटाईन सेंटर की उत्तम व्यवस्था से अभिभूत होकर प्रवासी श्रमिक महिलाएं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए उपलब्ध सुविधाओं की सरहाना कर रहीं हैं।
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉक डाउन में अपने घर वापसी के लिए पैदल चलते हुए सुनीता को यह चिंता थी कि इस विकट परिस्थिति में पेट में पल रहे नन्ही सी जान की देखभाल कैसे होगी। करतला के बड़मार क्वॉरेंटाईन सेंटर में पहुंचते ही उसकी सुरक्षा संबंधी सवालों का समाधान हो गया। सुनीता को इस सेंटर में आने के बाद एक सुखद अहसास हुआ कि इतने दिनों तक बाहरी राज्य में भटकने के बाद अपने प्रदेश की छाया में रहने का मौका मिल रहा है। सुनीता की खुशी उस समय दोगुनी हो गई जब गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही क्वॉरेंटाईन सेंटर के प्रभारी ने अपनी विशेष देख-रेख में उसकी स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाईयां, पौष्टिक आहार की व्यवस्था प्राथमिकता सें की है। साथ ही साथ सुनीता के लिए टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई। क्वारेंटाइन सेंटर में गर्भवती सुनीता की हो रही देखभाल से सुनीता ही नहीं सेंटर में ठहरे अन्य लोग भी बेहद सुखद अनुभव कर रहे हैं। ऐसा ही सुखद अनुभव रीवांबहार के निवासी श्री जितेन्द्र मिरी ने सेंटर मिल रही सुविधाओं ओर खाने-पीने की व्यवस्था को घर की व्यवस्था से बेहतर और सुविधाजनक बताया हैं।
बड़मार क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे सभी बच्चों के मनोरंजन और उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। मां-बाप के साथ सेंटर में रह रहे चार वर्षीय तारा और राकेश की आंखें खुशी से उस समय प्रफुल्लित हो गई जब उन्हें पढऩे को किताब और चित्रकारी करने को रंगीन पेंसिल मिली। सेंटर में रहने वाले सभी 16 बच्चों को मनोरंजन के साथ ही चित्रकारी सिखाने के लिए कलर पेंसिल के साथ-साथ ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी दी गई है। बच्चे बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ चित्रकारी व खेलकर अपना समय खुशी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं।
इसी सेंटर में ठहराये गये सभी प्रवासी श्रमिकों की खान-पान की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा संबंधी ख्याल भी रखा जा रहा है। यहां पर महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था है, जहां पानी की सप्लाई 24 घंटे हो रही है। महिलाओं की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन प्रदान की जा रही है और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इन्हें समय-समय पर जरूरी सलाह एवं आवश्यक जानकारियां दी जा रही है। इसी प्रकार रीवांबहार की श्रीमती तुलसी देवी बताती हैं कि क्वॉरेंटाईन सेंटर में सभी का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रभारी अधिकारी उनकी परेशानियों को तत्काल निराकरण कर रहे हैं।
क्वॉरेंटाईन सेंटर में बिजली की आपूर्ति 24 घंटे बनी रहे इसके लिए विद्युत जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। 24 घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति के साथ-साथ सभी श्रमिकों की नियमित जांच कर उन्हें सर्दी, बुखार, दर्द जैसे सामान्य बीमारियों का तुरंत ईलाज कर दवाईयां भी दी जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि जहां नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ रहने, खाने-पीने की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

दुनिया से सबसे ज्यादा अमीर रहते हैं इस शहर में, जानिए अमीरों की कुछ रोचक बातें
शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
श्री सीमेंट की घटना पर बरसे कलेक्टर सोनी, कहा- लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा
बस्तर में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा : बोले- कांग्रेस को गरीबी से मतलब नहीं, गरीबी दूर करने की गारंटी है मोदी
नदियों का तट हुआ हराभरा, 28 नदियों के तट पर लगाए गए 11 लाख पौधे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान एयर फोर्स के युद्धाभ्यास 'हाई मार्क' पर भारत की नजर, पाक को अब भी है बालाकोट एयरस्ट्राइक वाला डर पाकिस्तान एयर फोर्स के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत की नजर, पाक को अब भी है बालाकोट एयरस्ट्राइक वाला डर
Next Article दर्पण वेबसाईट के जरिए होगी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?