ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा : बोले- कांग्रेस को गरीबी से मतलब नहीं, गरीबी दूर करने की गारंटी है मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

बस्तर में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा : बोले- कांग्रेस को गरीबी से मतलब नहीं, गरीबी दूर करने की गारंटी है मोदी

By Mohan Rao
Published: April 8, 2024
Share
पीएम मोदी
SHARE

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी सरगर्मी तेज है। सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी यहां अमाबाल में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां आमसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को गरीबी का मतलब ही नहीं पता। उन्होंने कहा कि जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।  

इससे पहले पीएम मोदी ने मां दंतेश्वरी की जय के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और बलिराम कश्यप को याद किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण के लिए बलीराम कश्यप हमेशा जागरूक रहे हैं। बस्तर ने मुझे और भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया। पिछले दस साल में देश ने प्रगति की है और मैं आपका आभार व्यक्त करने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि बस्तर के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है इसी विश्वास से पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता गरीब का कल्याण है। कांग्रेस ने गरीब की परेशानी समझी ही नही। कांग्रेस को मंहगाई समझ नहीं आई। कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ मुझे पता है। घर में राशन न हो तो माँ पर क्या बीतती है मुझे पता है।

पीएम मोदी ने कहा कि दवा के लिए पैसे न हों तो उसकी मजबूरी मुझे पता है। हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया। देश मे 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। बस्तर से ही मैने आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी जो पूरे देश मे सस्ता इलाज दे रही है। पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं। माँ बीमार होती है तो किसी को बताती नहीं है। वो डरती है कि इलाज में पैसे खर्च होंगे बच्चे कर्जदार होंगे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर का समर्थन करने वाले नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी  से निकाल दिया है। कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकरा दिया है। कांग्रेस राम मंदिर बनने से खुश नहीं है।     

पीएम मोदी ने कहा कि हमने सस्ती दवा की दुकान खोली, दुनिया में कोरोना संकट आया लोग कहते थे भारत कैसे बचेगा। गरीबों का क्या होगा। हमने गरीबों को मुफ्त वैक्सीन, राशन देने का वादा किया और दूसरे देशों में खाने के लिए दवा के लिए हाहाकार मचा था तब हमने मुफ्त में राशन, वैक्सीन दिया। मुफ्त राशन आज भी दे रहे हैं आने वाले 5 साल और देंगे। मुफ्त में राशन मिलने से पैसा बच रहा है। गरीब अपना सपना पूरा कर रहा है। भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था तो यहां 15 पैसा पहुचता था। हमने ये सिस्टम ही बंद कर दिया और सीधे गरीबों के खाते में 34 लाख करोड़ भेजे। सीधे पैसा भेजने से एक रूपये भी कोई नहीं खा पाया। कांग्रेस की सरकार होती तो पूरे पैसे खा जाते। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने लोगों की दुकानें बंद करवा दि है अब मेरी रक्षा कौन करेगा, आप करेंगे न। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जांच करवा रहे हैं। ये मोदी का सर लाठी से फोड़ने की बात कर रहे हैं। मोदी डरने वाला नहीं है। गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा ये मेरी गारंटी है। राम नवमी दूर नहीं है इस बार रामलला टेंट में नहीं मंदिर में दर्शन देंगे। इसकी सबसे ज्यादा खुशी राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को है। लेकिन कांग्रेस को ये रास नही आया जो नेता वहां पहुंचे उन्हें पार्टी से निकाल दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। यहां गरीब परिवारों को पक्का घर दिया। जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला है उनको गारंटी दे देना की पांच साल में उन्हें भी लाभ मिलेगा। घर दे रहे हैं उसका मालिकाना हक भी महिलाओं के दे रहे हैं। हमने तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने का टारगेट रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया। बजट पांच गुना बढ़ाया है। आपका सपना ही मोदी का सपना है। इसे पूरा करने के लिए हर पल देश के नाम हर पल आपके नाम। 24 घंटे आपके लिए काम। पहली बार 24 हजार करोड़ की योजना बनाई है। इससे हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा एक काम और आपको करना है। मैं संगठन का काम करता था तब हर जगह जाता था अभी नहीं जा पाता हूं। आपको जाना है, घर- घर जाना है और कहना है कि मोदी जी ने राम राम कहा है।

आमसभा की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े नेता हमारे पीएम हम सबके बीच पधारे हैं। सीएम ने कहा कि हमारी आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बैठाने वाले पीएम मोदी आज  हमारे बीच आए हैं ये हमारे लिए सौभााग्य की बात है। सीएम साय ने कहा कि हम सभी वादे पूरे करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुछ वादे पूरे किये जा चुके हैं जो वादे बाकी हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।

भिलाई की सड़कों पर युवक-युवती की बेशर्मी, बाइक पर लिपट कर रहे थे रोमांस… Video वायरल
विकास कार्यो को गति देने से बदलेगा शहर का स्वरूप…. विधायक वोरा ने कहा निगम आयुक्त विकास व कोरोना संक्रमण पर करें फोकस
शुभमन की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपड़ेट, वर्ल्डकप के मैच खेलने पर बना संशय… यह वजह आई सामने
CG Big Accident : 11 केवी तार के संपर्क में आया मिक्चर मशीन, तीन मजदूरों की मौत
10 साल पहले दहला था पटना, पीएम मोदी की सभा में धमाके का फरार आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 174 # 08 April 2024
Next Article CG Politics: तिकड़ी के बाद विराम या जीत का चौका! भाजपा ने लगातार तीन बार हासिल की है महासमुंद से जीत, इस बार ताम्रध्वज ने दिलचस्प बनाया मुकाबला CG Politics: तिकड़ी के बाद विराम या जीत का चौका! भाजपा ने लगातार तीन बार हासिल की है महासमुंद से जीत, इस बार ताम्रध्वज ने दिलचस्प बनाया मुकाबला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?